लखनऊ (ब्यूरो)। क्रिसमस को लेकर लोगों ने घरों में साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया है और अब लाइटिंग के साथ क्रिसमस ट्री को सजाने का काम शुरू हो गया है। क्रिसमस ट्री को कई तरह के रंग-बिरंगे स्टार, बेल और लाइटों से सजाया जा रहा है। वहीं बच्चों ने कैरल सिंगिंग की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। लोग कोविड नियमों के तहत ही सेलिबे्रशन करने की बात कह रहे हैं।

मार्केट में क्रिसमस का क्रेज

अबकी बार लोगों में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। अमीनाबाद, भूतनाथ, आलमबाग, हजरतगंज आदि मार्केट में क्रिसमस की शॉपिंग पूरे जोर-शोर से हो रही है। सर्वाधिक डिमांड सेंटा ड्रेस, मास्क और कैप की है। सेंटा का कागज का मास्क 20-25 रुपए का बिक रहा है, वहीं प्लास्टिक के मास्क की कीमत 50 रुपए से शुरू है। सेंटा ड्रेस की कीमत उसकी साइज के अनुसार 700 रुपये से लेकर हजारों में है। इसके अलावा कैरल और मैरी क्रिसमस गाता सेंटा क्लाज, क्रिसमस ट्री, सेंटा कैप भी खूब सेल हो रही है। गिफ्ट के लिए लोग सेंटा क्लाज स्टैच्यू, कैंडिल होल्डर विद ट्री और स्टार शेप होल्डर आदि खरीद रहे हैं।

15 फीसद बढ़ गए दाम

दुकानदार मनोज सिंह ने बताया कि क्रिसमस सेलिब्रेशन आइटम ज्यादातर चीन से आता है। लेकिन, इस बार वहां से आइटम कम ही आया है। लोग भी लोकल ब्रांड ज्यादा पसंद कर रहे है। इसबार अधिकतर आईटम 15-20 फीसदी तक महंगे हो गये है।

हमेशा की तरह केक का है क्रेज

क्रिसमस पर हमेशा केक की काफी डिमांड रहती है। इस बार भी सभी फेमस बेकरी में क्रिसमस को लेकर स्पेशल केक, पुडिंग आदि की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बार सर्वाधिक डिमांड प्लम केक, डेट केक, रम केक आदि की है। इसके अलावा लोग सेंटा, क्रिसमस टी आदि शेप के केक की डिजायन पसंद कर रहे है। इसबार क्रिसमस केक की कीमत 300 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक है।

डेकोरेशन के आइटम के रेट

आइटम रेट

क्रिसमस ट्री 15 रुपए

क्रिसमस बेल 125 रुपए

सेंटा क्लाज ड्रेस 700 रुपए

सेंटा मास्क 25 रुपए

सेंटा कैप 50 रुपए

कैंडिल होल्डर ट्री 150 रुपए

म्यूजिकल सेंटा क्लाज 750 रुपए

नोट- दाम प्रारंभिक कीमत के अनुसार हैं।