- डीएम ने सभी हॉस्पिटल्स को निर्धारत चार्ज ही लेने के दिए निर्देश

- अधिक चार्ज लेने पर कंटोल रूम को कर सकते हैं शिकायत

इन नंबर पर करें शिकायत

0522-4523000- 2610145

प्रतिदिन के हिसाब से रेट

- आइसोलेशन बेड-केयर और ऑक्सीजन के सपोर्ट के साथ 10,000 (पीपीई किट के 1200/ भी शामिल)

गंभीर मरीज

आईसीयू बिना वेंटीलेटर

15,000/-पीपीई किट के 2000/ शामिल)

अति गंभीर

आईसीयू और वेंटिलेटर सहित

18,000/ (पीपीई किट 2000/)

यह हो सकती है कार्रवाई

- हॉस्पिटल का लाइसेंस तो रद होगा।

- संचालक जेल भी भेजे जाएंगे।

LUCKNOW : सूबे की राजधानी में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उससे ज्यादा रफ्तार से प्राइवेट हॉस्पिटल्स से मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। आये दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राइवेट हॉस्पिल्स द्वारा मनमाने रेट वसूलने की खबरें आती हैं। इसी को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कोविड के इलाज के नाम पर लूट करने वाले प्राइवेट हॉस्पिटल और नìसग होम को प्रशासन ने चेतावनी दी है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कोविड का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों को निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिक पैसा लेने की शिकायतों पर गंभीर डीएम ने कहा कि जांच में अगर आरोप सही मिले तो अस्पताल का लाइसेंस तो रद होगा ही संचालक जेल भी भेजे जाएंगे। इसलिए सभी अस्पताल और नìसग होम निर्धारित शुल्क ही वसूल करें। अगर इससे ज्यादा शुल्क लिया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।

रखी जा रही कड़ी निगरानी

जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ अस्पतालों द्वारा कोविड उपचार के नाम पर लोगों से अधिक पैसे लिए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जो महामारी के इलाज में इस प्रकार के अनुचित व अमानवीय कार्य करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगी।

फौरन करें कंट्रोल रूम फोन

डीएम ने सभी मरीजों और परिवारीजनों से अपील की है कि जहां पर भी अस्पताल अधिक वसूली कर रहे हैं, उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। इसके लिए चौबीस घंटे 0522-4523000- 2610145 पर फोन किया जा सकता है।