- नगर निगम टीमों की ओर से सभी जोन में की गई कार्रवाई

- जोन एक में गंदगी करने वालों से 43 हजार जुर्माना वसूला

LUCKNOW: शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से कदम आगे बढ़ाए गए हैं। इसी कड़ी में नगर आयुक्त डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सभी जोन में अतिक्रमण और गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी जोन एक लालमणि यादव के नेतृत्व में हजरतगंज चौराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए नवल किशोर रोड तक अतिक्रमण और सफाई को लेकर अभियान चला। जिसमें अतिक्रमणकर्ताओं से 26 हजार 500 एवं गंदगी करने वालों से 43 हजार 500 रु। जुर्माने के रूप में वसूले गए। इसी तरह जोनल अधिकारी जोन दो संगीता कुमारी के नेतृत्व में चारबाग फुटओवर ब्रिज, चारबाग मेट्रो स्टेशन, नत्था चौराहा, चारबाग बस अड्डा, दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन होते हुए मवैया तिराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया तथा 1500 रु। का जुर्माना वसूला गया।

24 हजार वसूला जुर्माना

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में जोनल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में कपूरथला चौराहे से अल्कापुरी तिराहे की दोनो पटरियों से अवैध कब्जे हटाए गए। अभियान में 120 अस्थाई अतिक्रमण, होर्डिंग, बैनर इत्यादि हटाये गये। इसके अतिरिक्त गोल मार्केट महानगर की दोनों पटरी से 80 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये। जोन चार में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार और जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में हुसडि़या चौराहा से हनीमैन, तकवा, कठौता, दयाल पैराडाइज तक 125 अतिक्रमण हटाए गए। और 24 हजार 500 रु। जुर्माना वसूला गया।

यहां भी हटाए अतिक्रमण

कर अधीक्षक चंद्र शेखर यादव के नेतृत्व में जोन छह में बालागंज चौराहे से कैंपवेल रोड खिन्नी चौराहा मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। जोनल अधिकारी जोन.7 के नेतृत्व में इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए मुंशी पुलिया रोड तक अतिक्रमण हटाया गया।