LUCKNOW (27 Sept):

राजधानी में डेंगू का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को विभिन्न हॉस्पिटल में 45 से अधिक डेंगू के नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज सिविल हॉस्पिटल में मिले।

संडे को जहां सिविल हॉस्पिटल में दो दर्जन, लोहिया हॉस्पिटल में 10 और बलरामपुर हॉस्पिटल में 10 नए डेंगू के मरीज मिले। तो वहीं दूसरी ओर हॉस्पिटल में इन मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए बेड तक नहीं मिले।

बॉक्स

पांच की मौत

वहीं दूसरी ओर डेंगू से मंडे को भी मौतों का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में अब तक 115 से अधिक लोग डेंगू के कारण मर चुके हैं। वहीं 700 से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। मंगलवार को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती संगीता (35) की डेंगू से मौत हो गई। इसके अलावा बुद्धेश्वर निवासी रागिनी को बीते शुक्रवार को तेज बुखार होने पर खून की जांच की गई। जिसमें उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। फैजुल्लागंज के अतुल मिश्रा (35) की डेंगू से मौत हो गई। वहीं इंदिरानगर निवासी देवेश (15) व क्वींस मेरी में 22 वर्षीय माधुरी की डेंगू से मौत हो गई।