- महिलाओं की मांग है कि गैस के दाम कम हों ताकि उनके घर का बजट न बिगड़े
LUCKNOW: 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। राजधानी की महिलाओं को उम्मीद है कि वित्तमंत्री खुद महिला हैं, ऐसे में बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि महिलाओं को इस आने वाले बजट से क्या उम्मीदें हैं
वर्किंग वीमेन की मांग
वर्किंग वीमेन की मांग है कि इस बजट में उन्हें टैक्स में छूट और लोन में राहत मिलनी चाहिए। ऐसा होता है तो वे कुछ बचत भी कर सकेंगी जो भविष्य में उनके और परिवार के काम आएगा। वहीं सैलरी में असमानता को भी दूर किया जाए।
घर का न बिगड़े बजट
महिलाओं का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने से उनका पूरा बजट बिगड़ जाता है। इसके दाम कम होने चाहिए। वहीं डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से हर चीज महंगी हो जाती है और घर चलाना मुश्किल हो जाता है। इसके दाम हर हाल में कम किए जाएं।
बाक्स
महिलाओं की उम्मीदें
- महिला सुरक्षा के लिए नई योजनाएं बनाई जाएं
- गर्ल्स की शिक्षा पर विशेष रूप से किया जाए काम
- गर्ल्स के लिए एजुकेशन लोन सस्ता किया जाए
- रोजगार के लिए महिलाओं को कम दर पर मिले लोन
कोट
आने वाले बजट में टैक्स में छूट देने के साथ ही अधिक बचत पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि महिलाएं अपने घर का बजट बिना किसी दिक्कत के चला सकें।
दीप्ती जेटली
बजट महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाना चाहिए क्योंकि घर का बजट महिलाओं के हाथ में ही होता है। महिला सशक्तिकरण का भी ध्यान रखना चाहिए।
प्रियंका सिंह
गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं, इसे कम किए जाने की आवश्यकता है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से घरेलू उपयोग की अधिकतर चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
नौफील जहां
इस बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सबको अच्छा और सस्ता इलाज मिलना चाहिए। वहीं रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम कम होने चाहिए।
गीतिका खत्री
महिलाओं के लिए होम लोन और स्टांप शुल्क सस्ता होना चाहिए। इससे ओनरशिप बढ़ने के साथ महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।
नीलोफर मेमन