- केजीएमयू के डॉक्टरों ने मरीज को दी नई जिंदगी

- किसी भी सरकारी अस्पताल में इतनी एज के व्यक्ति का पहले नहीं हुआ था ऐसा ऑपरेशन

LUCKNOW:

केजीएमयू के डॉक्टरों ने सौ साल के बुजुर्ग का हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से फिट बुजुर्ग को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले किसी भी सरकारी अस्पताल में इतनी अधिक एज के व्यक्ति का इस तरह का ऑपरेशन नहीं किया गया था। यह जानकारी डॉ। वेद प्रकाश ने सोमवार को दी।

गिरने से लगी थी चोट

डॉ। वेद ने बताया कि प्रयागराज निवासी सौ वर्षीय रामधारी घर पर गिर गए थे, जिससे उनके कूल्हे के ज्वाइंट में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें 16 फरवरी को केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में उन्हें प्रो। संतोष कुमार की देखरेख में भर्ती कराया गया। उन्हें कार्डियक प्राब्लम भी थी, ऐसे में उनका ऑपरेशन करना और भी मुश्किल था।

कई विभाग ने मिलकर किया काम

डॉ। वेद ने बताया कि मरीज में हिप रिप्लेसमेंट ही एकमात्र विकल्प था। भर्ती के समय मरीज का बीपी 114-66, पल्स 74 और एसपीओ 290 प्रतिशत था। उनकी हालत बेहद नाजुक थी। ऐसे में उनको पल्मोनरी एंड क्रिटिकल मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया। जिसके बाद आर्थोपेडिक, कार्डियक, पल्मोनरी और एनेस्थिसिया विभाग की टीम ने मिलकर मरीज की स्थिति सुधारने की कवायद शुरू की। जिसमें आईसीयू में रखने के साथ दवाएं और जांच आदि की गई। उनकी कंडीशन में सुधार होने बाद ऑपरेशन किया गया।

फैमिली की हुई काउंसलिंग

सौ साल के मरीज का हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन बड़ी बात थी। जिसके लिए परिजनों की काउंसलिंग की गई। उनको मरीज की स्थिति के साथ आपॅरेशन के दौरान होने वाली जटिल समस्याओं के बारे में बताया गया। जिसपर परिजनों ने पूरा सहयोग दिया। इसके बाद 20 फरवरी को उनका हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया। 22 फरवरी को उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

यह रहे शामिल

इलाज के दौरान आर्थोपेडिक विभाग से प्रो। संतोष कुमार की टीम, एनस्थिसिया विभाग से डॉ। विनिता सिंह की टीम और प्लोमनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन के हेड डॉ। वेद के साथ डॉ। अमित कुमार, डॉ। सचिन कुमार, डॉ। अभिषेक गोयल आदि ने पूरा सहयोग किया।