- मुख्य सचिव ने किया बक्शी का तालाब में तालाबों के पुनरुद्धार का शुभांरभ किया

- पचास हजार मनरेगा मजदूर करेंगे तालाब की खोदाई का काम

LUCKNOW: मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वेडनेसडे को बक्शी का तालाब विकास खण्ड के गांव बराखेमपुर में तालाबों के खोदाई का शुभारंभ किया। सीएम के चल बचाओ अभियान के तहत पूरे जनपद के पांच सौ पुराने पट चुके तालाबों को फिर से गहरा करने और जल संचयन लायक बनाने का काम किया जा रहा है।

ख्क् करोड़ का बजट

एक हेक्टेयर से कम तालाबों के इनलेट तथा तालाबों को पुर्नस्थापित कराने की कार्यवाही मनरेगा के तहत करायी जा रही है। मनरेगा से कराए जाने वाले काम में वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि वह पूरे कार्यक्रम पर एक किताब तैयार करें जिसे अन्य जनपदों को भेजकर उसी के आधार पर जल संचयन का कार्य शुरू करने का कार्य किया जाए। जिसके लिए डीएम राज शेखर ने बताया है कि ख्क् करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी।

भ्0 हजार मजदूर करेंगे काम

डीएम राज शेखर ने प्रथम चरण में एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले भ्00 तालाबों को चिन्हित करते हुए उसके प्राकलन बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेडनेसडे से एक साथ सभी तालाबों में काम शुरू कर दिया गया है। प्रति तालाब औसतन क्00 मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को काम पर लगाया जा रहा है। जिससे भ्0 हजार मजदूरों को मनरेगा योजनान्तर्गत काम दिया जा रहा है। अभियान में कुल लगभग क्म्ख्7 करोड़ रुपए व्यय किया जा रहा है। कुल ख्0फ्8ब् हेक्टेयर क्षेत्रफल पर तालाबों की खोदाई कराई जाएगी। जिससे प्रतिवर्ष लगभग ख्क्87ख्00 लाख लीटर अतिरिक्त जल संग्रह का काम और लगभग 7फ्8क्80 लाख लीटर अतिरिक्त भूजल रिचार्ज होगा। डीएम ने बताया कि विकास खंड बीकेटी में 9म्, चिनहट में क्0, गोसाईगंज में 70, काकोरी में भ्7, माल में म्9, मलिहाबाद में म्भ्, मोहनलालगंज में 8क्, सरोजनीनगर में भ्ख् सहित कुल भ्00 तालाबों की खोदाई के लिए चयनित किया गया है।

झील और नदियों की बढ़ाएंगे क्षमता

तालाब खोदाई कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद भगवती सिंह ने कहा तालाबो के साथ साथ जनपद में मौजूद पुरानी झीलों और बरसाती नदियों के नवीनीकरण की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झीलों और नदियों के जल संग्रहण की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए। उन्होंने मदौली ग्राम की झील और रेठ नदी के पुनर्जीवन के लिए विशेष जोर दिया है। प्रमुख सचिव ग्राम विकास अरूण सिंघल ने बताया कि राज्य के फ्भ् हजार तालाबों की क्षमता वृद्धि का काम मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत संपन्न कराया जाएगा।