फैमिली मेंबर
प्रशांत आहूजा
वाइफ खुशबू आहूजा
मदर वीना आहूजा
बेटा रिदिता
LUCKNOW: लॉकडाउन फैमिली के लिए वरदान साबित हो रहा है। दरअसल, जहां लोग बिजनेस और नौकरी की वजह से अपनों और रिलेटिव को समय नहीं दे पाते थे वहीं इस समय फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ रिलेटिव से रोजाना हाल-चाल ले रहे हैं। आइए जानते हैं एक फैमिली से कैसे वह फैमिली के साथ टाइम बिता रहे हैं।
योगा से होती है सुबह की शुरुआत
मेरी सुबह की शुरुआत फैमिली मेंबर्स संग योगा से होती है। ताकि मैं कोरोना काल में भी अपने आप को फिट रख सकूं। इसके साथ साथ ही बेटे की स्टडीज पर भी खासा फोकस किया जा रहा है, जिससे लॉकडाउन में उसकी स्टडीज पर कोई असर न पड़े।
सभी मिलकर खेलते गेम्स
वह फैमिली के सभी मेंबर्स के साथ मिलकर इंडोर गेम्स जैसे लूडो, मोनोपोली इत्यादि भी खेलते हैं, जिससे टाइम आसानी से स्पेंड हो जाता है। मैं लॉकडाउन के समय में गिटार बजाना भी सीख रहा हूं। इसके साथ ही कुकिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। रोजाना किचन में नई नई डिश बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशांत आहूजा, ओनर, मनोरंजन स्वीट हाउस
वर्जन
लॉकडाउन होने की वजह से सभी फैमिली मेंबर्स एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पहले तो ऐसा मौका कम ही मिल पाता था। सभी लोग लंच और डिनर एक साथ ही करते हैं।
खुशबू आहूजा, वाइफ
वर्जन
सभी फैमिली मेंबर्स एक साथ मिलकर इंडोर गेम्स खेलते हैं। इस दौरान खासी मस्ती भी होती है। रोजाना नई नई एक्टिविटी पर फोकस किया जाता है। फिटनेस पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है।
वीना (मदर), रिदित (बेटा)