- पीएम नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो-2020 का किया शुभारंभ

- कहा, यूपी करेगा मेक इन इंडिया के सपने को साकार

- 50 हजार करोड़ का निवेश होगा प्रदेश में

- 03 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

- 857 भारतीय कंपनियां शामिल हो रही हैं एक्सपो में

- 172 विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं

- 40 देशों के रक्षा मंत्री, रक्षा विशेषज्ञ हो रहे शामिल

<- पीएम नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो-ख्0ख्0 का किया शुभारंभ

- कहा, यूपी करेगा मेक इन इंडिया के सपने को साकार

- भ्0 हजार करोड़ का निवेश होगा प्रदेश में

- 0फ् लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

- 8भ्7 भारतीय कंपनियां शामिल हो रही हैं एक्सपो में

- क्7ख् विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं

- ब्0 देशों के रक्षा मंत्री, रक्षा विशेषज्ञ हो रहे शामिल

LUCKNOW

LUCKNOW : दुनिया ने एकबार फिर भारत की आन-बान-शान को सलाम किया। लखनऊ में आयोजित एशिया के इस सबसे बड़े डिफेंस शो में जिस प्रकार से दुनिया भर की कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उससे ये साफ जाहिर है कि भारत के बढ़ते कदमों की धमक सबको महसूस हो रही है। लखनऊ के वृंदावन इलाके में आयोजित क्क्वें डिफेंस एक्सपो की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भी कि हमारे ऊपर भारतीय महासागर क्षेत्र के साथ दुनिया के बड़े हिस्से में मानवता को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। पड़ोस के मित्र देशों को सुरक्षा देने का दायित्व भी है। चालीस देशों के रक्षा मंत्रियों, देश-विदेश के रक्षा विशेषज्ञों और उद्यमियों की मौजूदगी में पीएम ने आयोजन को दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपो में से एक करार दे कहा कि भारत सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अपार अवसर भी है। आपको बता दें कि रक्षा उत्पादों के इस बड़े शो में 8भ्7 भारतीय, जबकि क्7ख् विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं।

यूपी बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब

पीएम ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, आने वाले समय में यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब बनेगा। यूपी ही मेक इन इंडिया के सपने को साकार करेगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सपो की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो से प्रदेश में भ्0 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे प्रदेश के तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। रक्षा उत्पादों के इस विश्वस्तरीय मेले में आयोजित प्रदर्शनी में 8भ्7 भारतीय, जबकि क्7ख् विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं।

क्7 हजार करोड़ के डिफेंस प्रोडक्ट का निर्यात

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी जरूरतों के शस्त्रों को बना रहा है और दुनिया के अन्य देश भी हमारे प्रोडक्ट ले रहे हैं। पिछले दो साल में भारत क्7 हजार करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोडक्ट निर्यात कर चुका है। इसे पांच साल में फ्भ् हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना है। हमारी नीति सिर्फ आयात पर फोकस रही, लेकिन अब इसे बदलना होगा। सुरक्षा की चिंता और चुनौतियां और गंभीर हो रही हैं। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल, आतंकवाद और साइबर हमले दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। इनसे निपटने के लिए भारत भी नई तकनीकें ईजाद कर रहा है। इसलिए देश में रक्षा उत्पादन में इंटरनेट ऑफ मिलिट्री थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के इस्तेमाल का रोडमैप तैयार किया गया है। इस लिहाज से यह आयोजन महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में डिफेंस से जुड़े अधिकांश उत्पादों को देश में ही बनाना है।

ये भी बोले मोदी

- केंद्र सरकार अटल जी के विजन पर काम कर रही है।

- ख्0क्ब् तक सिर्फ ख्क्7 डिफेंस लाइसेंस जारी किये गए थे। लेकिन,अब ये संख्या ब्म्0 तक है।

- डिफेंस एक्सपो जैसे आयोजन और डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना से इनमें और भी तेजी आएगी।

- उत्पादन के क्षेत्र में एमएसएमई की संख्या को अगले पांच वर्षो में क्भ् हजार के पार पहुंचाना है।

-भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर तमिलनाडु व यूपी में बन रहे हैं। अब तक यूपी में डिफेंस कॉरिडोर के लिये फ्000 करोड़ से अधिक की येाजना आ चुकी है।

- लखनऊ के साथ-साथ अलीगढ़, आगरा, झांसी समेत अन्य शहरों में काम हो रहा है।

तीन लाख को मिलेगा रोजगार : योगी

-भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और मेक इन इंडिया के लिये डिफेंस एक्सपो-ख्0ख्0 अहम रोल अदा करेगा

- डिफेंस एक्सपो में निवेश के लिये ख्फ् एमओयू से भ्0 हजार करोड़ के निवेश की संभावना है और तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

- फरवरी में शुरू किये गए डिफेंस कॉरिडोर में म् नोड्स बन रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और कानून-व्यवस्था की स्थिति की वजह से यूपी निवेश का बेहतर डेस्टिनेशन बना है।

- हमारे पास एक्सप्रेस-वे का बेहतर नेटवर्क है। यमुना और आगरा एक्सपे्रस-वे के बाद पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार्य चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी काम शुरू हा गया है।

- एशिया का सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के साथ क्क् एयरपोर्ट पर तेजी के साथ काम चल रहा है।

बॉक्स।

सिंगल विंडो सिस्टम से आई तेजी

इनॉग्रल सेरेमनी को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो-ख्0ख्0 का लखनऊ में आयोजन पीएम नरेद्र मोदी की सोच का परिणाम है। यह पिछले डिफेंस एक्सपो से काफी बड़े स्तर पर हो रहा है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया है। यह नए भारत के विजन को दर्शाता है। इस एक्सपो में इंडिया-अफ्रीका कॉन्क्लेव भी हो रहा है। इसका लक्ष्य मैन्युफैक्चरर्स और एग्जिबिटर्स को सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से कार्यो में पारदर्शिता और तेजी आई है। रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी में बनने वाला डिफेंस कॉरिडोर पूरी दुनिया में बेमिसाल होगा। आने वाले समय में भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा। डिफेंस सेक्टर में दुनिया भर की कंपनियां भारत आ रही हैं। क्योंकि, भारत दुनिया का बड़ा बाजार है।