- नगर निगम शुरू करेगा टोको अभियान

- मेयर ने ऑनलाइन बैठक कर दिए निर्देश

LUCKNOW: लखनऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेयर संयुक्ता भाटिया ने कोरोना संक्रमण निगरानी एवं समन्वय की ऑनलाइन बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि लोग बाजार और घरों के बाहर बिना मास्क लगाए दिख जाते हैं। यही हाल कई स्ट्रीट वेंडर्स का भी है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अब नगर निगम की ओर से 'टोको अभियान' चलाया जाएगा, जिसमें यदि लखनऊ की सड़कों पर कोई बिना मास्क पहने दिखाई दे तो जनता, पार्षद और सफाई कर्मी उस व्यक्ति को जरूर टोंके। उसको बताएं कि उसके मास्क न पहनने से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है और वह अन्य लोगों को भी संक्रमण दे सकता है। अभियान गंदगी और जगह जगह थूकने वालों के विरुद्ध भी चलाया जाएगा।

बैठक में ये बिंदु तय

- नगर निगम अस्पतालों को कोविड वार्ड में उपयोग हेतु प्रस्ताव दिया जाएगाण्

- समस्त जोन अथवा वाडरें में पुन: कोरोना जांच हेतु अभियान चलाया जाएगा

- सीएचसी-पीएचसी प्रभारी डॉक्टरों के संपर्क में रहेंगे कोरोना समन्वय समिति के सदस्य और जनता को तत्काल उपलब्ध कराएंगे सहायता

- होम आइसोलेशन मरीजों की देखभाल एवं उनको गाइडेंस हेतु स्थानीय पार्षद को भी दी जाएगी जानकारी

- कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर अनिवार्य रूप से की जाएगी बैरिकेडिंग

- प्रत्येक वार्ड में एक सेनेटाइजेशन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी

- सभी सफाई कर्मचारियों को पुन: मास्क, ग्लब्स और कैप दी जाएगी

- कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर सेनेटाइजेशन करने जा रहे कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराई जायेगी

डेंगू से बचाव हेतु निम्न निर्णय लिए गए

- प्रत्येक वाडरें में नाली, सड़क की सफाई में तेजी लाई जाएगी।

- चूना एवं दवाई छिड़काव जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में होगा

- संचारी रोगों के रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाई जाएगी

- कूड़ा उठान में लगे आरआर विभाग में खराब पड़े रोबोट जल्द ही ठीक कराए जाएंगे

- कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था हेतु प्रत्येक वार्ड में आवश्यक सामग्री एवं संसाधन की सूची बना अतिशीघ्र क्रय किया जाएगा

- कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों को आई कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

मेयर ने बनवाई समिति

शहर में बढ़ते कोरोना और संचारी रोगों के रोकथाम एवं जनता। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों में समन्वय हेतु मेयर द्वारा कोरोना निगरानी एवं समन्वय समिति जोनवार बनाई गई थी। मेयर ने कहा कि हर सप्ताह रविवार को समिति की बैठक होगी। अगली बैठक में प्रशासन से अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।