ई-ओपीडी से ले सकते हैं सलाह
LUCKNOW:
कोरोना संक्रमण के चलते एसजीपीजीआई ने तत्काल प्रभाव से ओपीडी सेवा बंद कर दी है। केवल ई-ओपीडी सेवा जारी रहेगी। मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए वीडियो और ऑडियो कॉल से परामर्श ले सकेंगे। यूपी समेत देशभर के मरीज ई-ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। विभागवार लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नए और पुराने मरीजों को बीमारी के मुताबिक उस विभाग के दिए नंबर पर सम्पर्क करना होगा।
भर्ती का फैसला डॉक्टर्स पर
यह ओपीडी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक और शानिवार को 12:30 तक चलेगी। यदि डॉक्टर को लगता है कि मरीज को भर्ती कर इलाज करने की जरूरत है तो उसको बुलाकर भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कालेजो और अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों को यदि मरी•ाो का इलाज करते वक्त कोई दिक्कत आने पर यह डॉक्टर पीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क कर राय ले सकते हैं। ईओपीडी के फोन नंबर संस्थान की वेबसाइट www.sgpgi.ac.in पर उपलब्ध है।
इन नंबर पर लें सकते हैं सलाह
- गैस्ट्रो इंट्रोलाजी : 0522-2496421, 2496422
- आप्थेमोलाजी : 0522-2496315
- पिडियाट्रिक सर्जरी : 0522-2495620
- सर्जिकल गैस्ट्रो : 0522-2496467
- पिडियाट्रिक गैस्ट्रो : 0522-249401
- प्लास्टिक सर्जरी : 0522-2495605
- नेफ्रोलाजी : 0522-2496345, 2496346
- जेनटिक्स : 0522-2496446
- रेडियोथेरेपी : 0522-2496448
- पेन एंड पेलेटिव केयर : 0522- 2496085
- आर्थो एंड ट्रामा सर्जरी : 0522-2495835
- इंडोक्राइनोलाजी : 0522-2496221, 2496222
- इंडो सर्जरी : 0522-2496201, 2496200
- हिमैचोलाजी : 0522-2496075, 2496076
- कार्डियोलाजी : 0522-2496131, 2496132
- सीवीटीएस : 0522-2496100
- पल्मोनरी मेडिसिन : 0522-2496277
- न्यूरो सर्जरी : 0522-2496300, 2496301
- न्यूरोलाजी : 0522-2496322, 2496321
- यूरोलैजी : 0522-2496366, 2496367
- इम्यूनोलाजी : 0522-2496243, 2496244
- रेडियोलाजी : 0522-2494589
- न्यूक्लियर मेडिसिन : 0522-2495777
- नियोनेटोलाजी : 0522-2495834
- एमआरएच : 0522-2495604
- सामान्य अस्पताल : 0522-249 4802