लखनऊ (ब्यूरो)। हर एक तहसील और नगर निगम क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल स्थापित किया जाएगा और यहां पर महिला कर्मचारी ही ड्यूटी संभालेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैैं साथ ही मतदेय स्थल प्वाइंट भी चिन्हित कर लिए गए हैं।

नगर निगम मतदेय स्थल

जोन 1 म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल, माल एवेन्यू

नगर पंचायत मतदेय स्थल

बीकेटी प्रा.वि। रुदही

इटौंजा कन्या उच्च प्रा.वि.महोना, उर्दू मीडियम स्कूल

काकोरी प्रा.वि। कटरा बाजार

मलिहाबाद कार्यालय नगर पंचायत

मोहनलालगंज प्रा.वि। डेहवा

गोसाईगंज कार्यालय नगर पंचायत

अमेठी प्रा। वि। उर्दू मीडियम स्कूल

नगराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय

बंथरा प्रा। वि। जहानाबाद

बेहतर सुविधाएं रहेंगी

पिंक मतदेय स्थलों का चयन किया जा चुका है। इन सभी मतदेय स्थल पर महिला कार्मिकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी साथ ही उक्त सभी मतदेय स्थल पर महिला मतदाताओं के लिए पेयजल इत्यादि के इंतजाम भी रहेंगे। इन मतदेय स्थलों के साथ-साथ अन्य सभी मतदेय स्थलों पर इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या न हो। वहीं सभी मतदेय स्थलों पर रैंप आदि भी बनवाए जा रहे हैं।

व्यापारियों ने ली मतदान की शपथ

नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुक्रवार से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत एवं अनिवार्य मतदान का संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। व्यापारियों को चुनाव में व्यापारी बनकर वोट देना होगा, तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया संगठन द्वारा दो मई तक राजधानी की विभिन्न बाजारों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों एवं जनता को चार मई को वोट देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे एवं अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, उपाध्यक्ष डॉ। साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल आदि उपस्थित रहे।