- आई नेक्स्ट की देखरेख में बाबू स्टेडियम और आस-पास इलाकों में किया गया प्लांटेशन

- खिलाडि़यों ने किया पौधारोपण

LUCKNOW: कोई लगाए गए पेड़ों के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई आस-पास के लोगों को नसीहत दे रहा था कि इनका ख्याल रखियेगा। ख्याल रखने की मिन्नते ऐसे की जा रही थी जैसे वह कोई उनकी फैमिली का हिस्सा हो। परिवर्तन चौक के पास प्लांटेशन करने के बाद लोगों ने पेड़ों को बचाने की अपील की। पेड़ों को बचाने के लिए राजधानी में चल रही आई नेक्स्ट की मुहिम के तहत मंगलवार को बाबू स्टेडियम और आस-पास इलाकों में वृक्षारोपण किया गया। प्लांटेशन के इस प्रोग्राम में खिलाडि़यों और विभिन्न खेल संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

पेड़ लगाने को दिखे बेकरार

आई नेक्स्ट की प्लांटेशन की मुहिम पर हरियाली का रंग छाने लगा है। पापुलेशन डे से शुरू हुई ग्रीन लखनऊ की मुहिम में लोग जमकर प्लांटेशन करने में जुटे हैं। हर इलाके में तेजी से प्लांटेशन का काम किया जा रहा है। आई नेक्स्ट की टीम की जब बाबू स्टेडियम और उसके आस-पास इलाकों में प्लांटेशन के लिए पहुंची तो खिलाडि़यों की भीड़ जमा हो गई। बड़े तो बड़े बच्चे भी इस मुहिम में प्लांटेशन के लिए बेकरार दिखे। खिलाडि़यों ने जल्द ही जगह का चुनाव किया और फिर आनन-फानन में साथियों के साथ प्लांटेशन के लिए गडढा भी बना लिया। यहां पर खिलाडि़यों ने यहां पर आम, अशोक, नीम, गुलमोहर समेत कई तरह की प्रजातियों के पेड़ लगाए। खास बात यह रही जिन खिलाडि़यों ने पौधा लगाया, उन्होंने उसके साथ सेल्फी भी ली। खिलाडि़यों ने अपने पौधों के नाम तक रख डाले। इन लोगों ने लोगों से अपील की कि जिस तरह से फैमिली मेम्बर को रखा जाता है, उसी तरह से यहां पर पेड़ों की देखभाल होनी चाहिए।

प्लांटेशन के इस अभियान में शामिल पूर्व एथलेटिक्स प्लेयर बी आर वरुण ने बताया कि पर्यावरण का बैलेंस करने के लिए पेड़ों की उतनी ही उपयोगिता है जितनी की शरीर में सांसो की। पर्यावरण अनमोल है। पूर्व प्लेययर पीएन मिश्रा ने बताया कि प्लांटेशन के लोगों को समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। साल भर यह प्रोग्राम चलना चाहिए।