- कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह किया जाएगा पालन

<द्गठ्ठद्द>द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्रदेश के 150 राजकीय, 19 अनुदानित एवं 1127 निजी पॉलीटेक्निक संस्थाओं की करीब 2.40 लाख सीटों पर एडमिशन के लिए ऑफलाइन एग्जाम 12 सितंबर को सभी 75 जिलों में और ऑनलाइन एग्जाम 15 सितंबर को 23 जिलों में होगा। एग्जाम की तैयारियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा एस। राधा चौहान ने शुक्रवार को शासनादेश जारी किया। एग्जाम के 75 जिलों में 731 केंद्र बनाए गए हैं। एग्जाम सुबह 9 से दोहपर 12 बजे तक होगा। इसी दिन ग्रुप ई 1 व ई 2 के लिए एंट्रेंस एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। एग्जाम के लिए राजधानी में 36 सेंटर बनाए गए हैं।

15 से ऑनलाइन एग्जाम

ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच व आई के लिए ऑनलाइन एग्जाम 15 सितंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। इसी दिन ग्रुप के 1 से 8 तक की ऑनलाइन एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे। एडमिट कार्ड परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

बाक्स

स्टूडेंट्स इसका रखें ध्यान

- अधिक टेंप्रेचर वाले स्टूडेंट्स को अलग हॉल में बैठाया जाएगा

- स्टूडेंट्स को मास्क लगाकर और सेनेटाइजर लेकर आना होगा

- सेंटर्स पर भी मास्क और सेनेटाइजर की रहेगी व्यवस्था

- थर्मल स्कैनिंग के बाद ही सेंटर में मिलेगी एंट्री

बाक्स

रिजल्ट 28 सितंबर को

शासनादेश में कहा गया है कि एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 28 सितंबर को परिषद की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और 30 सितंबर से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। इसका टोल फ्री नंबर 1800-180-6589 है। वहीं 0522-2630678, 2630667 पर भी संपर्क कर सकते हैं।