- दोपहर 1:01 से 2:32 के बीच खरीदें सोना-चांदी

- 12 नवंबर को धनतेरस का मान, शुभ मुहूर्त में ही करें खरीदारी

LUCKNOW:

कार्तिक कृष्ण पक्ष धनत्रयोदशी 12 नवंबर दिन गुरुवार को है। शास्त्रों के अनुसार 12 और 13 दोनों ही दिन प्रदोष काल में त्रयोदशी न मिलने से पूर्व में ही व्रत व उपवास करना चाहिए, इसलिए धनतेरस का मान 12 नवंबर को है। पं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस दिन सनातन धर्म के लोगों की परंपरा के अनुसार नूतन वस्तु घर में लाने की विशेष प्रथा रही है। शुभ लगन में किसी वस्तु को खरीदना अच्छा माना जाता है। वहीं, वस्तु के विपरीत स्वभाव वाली लगन में खरीदना श्रेयस्कर नहीं होता है। जैसे इस दिन जमीन, सोना, घर, वाहन आदि खरीदते हैं। जमीन, सोना व घर स्थिर लगन में खरीदना चाहिए। वहीं वाहन, बिजली का सामान चर लगन में खरीदना चाहिए।

शुभ समय का रखें ध्यान

पं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि धनतेरस के दिन जमीन, सोना-चांदी व घर दोपहर 1:01 मिनट से 2:32 मिनट के अंदर खरीदना शुभ होगा। वाहन आदि सुबह 09:08 मिनट से 11:14 और शाम को 4 बजे से 5:37 तक खरीदना शुभ है। दोपहर 2:32 मिनट से 4 बजे तक बिजली के आइटम खरीदना शुभ होगा। वहीं 7:33 से 9:47 तक इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम खरीदें। वहीं 5:41 मिनट से 7:37 के बीच सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण व लक्ष्मी का पूजन शुभ रहेगा।

राशि के अनुसार करें खरीदारी

राशि क्या खरीदें

मेष लाल रंग की वस्तु

वृष सामान के साथ वस्त्र

मिथुन घर की सुंदरता का सामान

कर्क चांदी के साथ मूर्ति

सिंह सोना

कन्या सजावटी सामान व आभूषण

तुला इलेक्ट्रॉनिक सामान व वाहन

वृश्चिक सोना व जमीन खरीदें। बर्तन भी खरीद सकते हैं

धनु पीले रंग का सामान

मकर वाहन व जमीन के साथ प्रकाश फैलाने वाला सामान

कुंभ वाहन व जमीन के साथ प्रकाश फैलाने वाला सामान

मीन लाल रंग का वाहन खरीदना शुभ है