लखनऊ (ब्यूरो)। आलमबाग के अंतर्गत आने वाले पॉश एरिया न्यू सरदारी खेड़ा में रहने वाले आठ से 10 हजार लोग काफी परेशान हैैं। उनकी परेशानी की वजह एरिया में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना है। एरिया में न तो जलनिकासी के इंतजाम हैैं न ही प्रॉपर सफाई व्यवस्था के, जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार नगर निगम से समस्याएं दूर किए जाने संबंधित मांग भी की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। गुजरते वक्त के साथ हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैैं।

एरिया की प्रमुख समस्याएं
1-जल निकासी
इस एरिया की प्रमुख समस्या जलनिकासी है। एरिया में जल निकासी के इंतजाम न होने की वजह से बारिश होते ही घरों के सामने पानी भर जाता है, जिसकी वजह से लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ता है। एरिया में चार से पांच माह पहले सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। अगर यह चालू हो जाए तो निश्चित रूप से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

2-रोड पर सफाई नहीं
एरिया में स्थित घरों से तो वेस्ट कलेक्ट किया जाता है, लेकिन जब बात गलियों की सफाई की आती है, तो स्थिति जस की तस है। एरिया में रहने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से गलियों में प्रॉपर झाड़ू इत्यादि नहीं लगी है। कई जगह पर वेस्ट के ढेर लगे हुए हैैं। इसकी वजह से दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि एरिया की सभी गलियों में प्रॉपर सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

3-नालियां भी हैैं चोक
एरिया में नालियों की तो व्यवस्था है लेकिन प्रॉपर सफाई न होने के कारण ज्यादातर नालियां चोक हैैं। जिसकी वजह से भी जलभराव की समस्या सामने आती है। लोगों का कहना है कि अगर नालियों की सफाई करा दी जाए तो जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। डस्टबिन इत्यादि की भी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि रोड पर वेस्ट न नजर आए।

बोले लोग
यह बात सही है कि एरिया में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिसकी वजह से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए।
-जगजीत सिंह भल्ला

एरिया की सबसे प्रमुख समस्या जलनिकासी की है। इस व्यवस्था के न होने से बारिश होने पर एरिया टापू बन जाता है। इस समस्या की तरफ तुरंत फोकस किया जाना चाहिए, ताकि हम सभी को राहत मिल सके।
-अगमप्रीत सिंह

गलियों में भी प्रॉपर सफाई नहीं होती, जिसकी वजह से जगह-जगह वेस्ट के ढेर लगे रहते हैैं। प्रॉपर सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
-शिवप्रसाद

नालियां पूरी तरह से चोक हैैं, जिसकी वजह से भी एरिया में जलभराव की समस्या सामने आती है। नालियों की प्रॉपर सफाई कराए जाने की जरूरत है।
-पंकज सिंह

समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक सभी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैैं।
-अनिल सिंह

सबसे पहले तो नालियों की सफाई हो। साथ ही, रोड की सफाई के लिए प्रॉपर इंतजाम किए जाएं। तब कहीं जाकर राहत मिलेगी।
-दिलीप सिंह

एरिया में समस्याओं का मकडज़ाल होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैैं।
-रंजीत सिंह

कोई मॉनीटरिंग नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि एरिया में व्याप्त समस्याओं की मॉनीटरिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से इलाके में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आ रहा है। आलम यह है कि जैसे जैसे दिन गुजरते जा रहे हैैं, समस्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि पहले तो समस्याओं को दूर किया जाए साथ ही मॉनीटरिंग की भी व्यवस्था की जाए। जिससे दोबारा इलाके में समस्याओं का मकडज़ाल न नजर आए। लोगों ने यह भी मांग की है कि जलभराव की समस्या सामने आने के कारण मच्छरों की समस्या भी खासी बढ़ गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूरे एरिया में फॉगिंग कराए जाने की जरूरत है। जिससे संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।