लखनऊ (ब्यूरो)। बीएड एडमिशन स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो। अमिता बाजपेयी ने बताया कि ज्वाइंट बीएड एंट्रेंस एग्जाम-2021 में 5,91,305 कैंडीडेंट्स ने आवेदन किया था। इनमें से 5,33,457 कैंडीडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए और 5,32,207 को एडमिशन लेने के लिए योग्य घोषित किया गया। हालांकि पिछले साल सिर्फ 3,57,701 कैंडीडेंट्स ने ही एग्जाम दिया था। गौरतलब है कि बीएड एडमिशन के लिए काउंसङ्क्षलग 17 सितंबर से शुरू हुआ था। 16 से 20 नवंबर तक अल्पसंख्यक कालेजों में एडमिशन का मौका दिया गया था। जिसके बाद एलयू प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर बीएड का एडमिशन बंद कर दिया है।

लास्ट में बढ़े दो दर्जन कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली

एलयू प्रशासन का कहना है कि काउंसलिंग प्रक्रिया को तीन चरणों के बाद स्टेट की कई यूनिवर्सिटी ने अपने यहां पर कई कॉलेजों को संबंद्धता प्रदान किया था। जिनकी संख्या करीब दो दर्जन से अधिक है। ऐसे में इन कॉलेजों की सीटों के साथ पुराने कई कॉलेजों में भी सीटें खाली रह गई है। हालांकि बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण बीएड कॉलेजों के एडमिशन क ग्राफ जो नीचे गया था। वैसा इस बार नहीं रहा है।

दो साल में हुए बीएड कोर्स में हुए एडमिशन

साल 2020 2021

काउंसङ्क्षलग में शामिल टोटल कालेज - 2503 2512

कालेजों में सीटों की संख्या - 2,52,615 2,53,513

एडमिशन के लिए आए आवेदन - 4,31,904 5,91,305

काउंसङ्क्षलग में रजिस्ट्रड स्टूडेंट्स की टोटल संख्या - 2,09,190- 2,83,750

टोटल एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स - 1,83,892 - 2,32,757

खाली सीटों की टोटल संख्या - 68,783 - 20,756