- सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक सड़कों पर दिखाई देंगी सरकारी सिटी बस

- सिटी स्टेशन से मेडिकल की ओर जाने वाले लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सिटी बस सर्विस टाइमिंग

रूट - मेडिकल टू सिटी स्टेशन

अभी - सुबह 4:30 बजे और रात को 9

योजना - सुबह 4 बजे से रात 12 बजे

रूट - सरधना और किठौर

पहले यह सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे

योजना - सुबह 8 बजे से शाम 8:30 बजे तक।

आई एक्सक्लुसिव

Meerut : पब्लिक के लिए खुशखबरी है। अब लेट नाइट आने वाले लोगों को सिटी बस की सुविधा देर रात 12 बजे तक मिल सकेगी। 6 जून से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने व्यवस्था कर दी है। वहीं सुबह जल्द जाने वाले लोगों को भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उनके लिए सिटी बस सर्विस मौजूद रहेगी।

20 घंटे की बस सर्विस

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एमसीटीएसएल) ने सिटी के लोगों को काफी राहत देते बड़ी घोषणा की है। अब लोगों को सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक सिटी बसों की सुविधा मिलेगी। यानी 24 में से पूरे 20 घंटे की बस सर्विस से लोगों को सुबह जल्दी जाने और देर से आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे पहले सुबह 4:30 बजे और रात को 9 बजे तक सिटी बस चलती थीं।

मेडिकल टू सिटी स्टेशन

एमसीटीएसएल के अधिकारियों की मानें तो रात को 12 बजे तक सिटी स्टेशन से मेडिकल वाला रूट रहेगा, क्योंकि ये रूट सिटी का अधिकतर हिस्सा कवर कर लेता है। ऐसा ही सुबह चार बजे से भी रहेगा। शुरुआत और लास्ट टाइम में सिटी की 10 मिनी बसें सर्विस में लगाई जाएंगी। क्योंकि उस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा नहीं होंगी कि बड़ी बसे लगाई जाएं।

होगी सहूलियत

अधिकारियों की ऐसी मंशा है कि सिटी स्टेशन में रात 10 बजे से लेकर 12 बजे के बीच काफी ट्रेन आती हैं, जिनमें से काफी लोग मेरठ में उतरते हैं, लेकिन लोकल ट्रांसपोर्ट न होने की वजह से काफी दिक्कत होती है। ऐसे में उनके लिए ये सर्विस शुरू की गई है। इस रूट से काफी इलाका भी कवर भी हो जाएगा। ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।

देहात का भी बढ़ाया समय

विभाग ने सरधना और किठौर रूट्स पर चलने वाली बसों का समय भी एक-एक घंटा बढ़ा दिया है। अब किठौर से मेरठ व सरधना से मेरठ आने के लिए लास्ट बस 8:30 बजे तक मिलेगी। पहले यह टाइम 7:30 बजे तक था

पब्लिक की सहूलियत के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है। ताकि लेट नाइट आने वालों को कोई दिक्कत न हो। साथ ही लोगों को रात को अधिक रुपए न देकर घर पहुंचना पड़े।

- संदीप लाहा, जीएम, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड