- शाम 5 से 9 बजे तक किसी भी व्हीकल की नहीं होगी आवाजाही

- व्यापारियों को छोड़ सभी के लिए होगी पेड पार्किंग की व्यवस्था

- सेंट्रल वर्ज से 15 फीट की दूरी पर बनाई जाएगी बाउंड्री लाइन, लाइन की दूसरी ओर सिर्फ टू-व्हीलर की होंगे पार्क

- आबूलेन की व्यवस्था सुधारने के लिए अब तक हो चुके हैं 18 लाख रुपए खर्च

- कैंट को सालाना पार्किंग और अन्य साधनों से करीब 15 लाख रुपए आय होने की संभावना

 

Meerut : वीकेंड ही नहीं अब रोजना चार घंटे के लिए आबूलेन पर टै्रफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। सब एरिया कमांडर की ओर से आदेश कर दिए गए हैं। सभी लोगों की गाडि़या तय पार्किंग स्पॉट पर पार्क होंगी। अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करेगा। उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों को छोड़ पार्किंग पेड होगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से कैंट बोर्ड सालाना 15 लाख रुपए की आमदनी होने की उम्मीद की जा रही है। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

 

शाम 5 से ट्रैफिक बंद

सब एरिया कमांडर की ओर से अब शाम 5 से 9 बजे आबूलेन को ट्रैफिक फ्री जोन एरिया घोषित कर दिया गया है। ये व्यवस्था अब रोजाना लागू रहेगी। पहले इस व्यवस्था को ट्रायल बेसिस पर सिर्फ शनिवार और रविवार को लागू करने के लिए कहा गया था। अब इसे रेगुलराइज कर दिया गया है। इसके लिए बेगमपुल एंट्री और दास मोटर्स के पास बैरियर भी लगाए जाएंगे। जिन पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुल 10 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

 

पेड होगी पार्किंग

कैंट बोर्ड के सीईओ और सब एरिया कमांडर की ओर ये भी डिसीजन लिया गया है कि व्यापारियों को छोड़ बाकी लोगों के पेड पार्किंग होगी। व्यापारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था वर्धमान कांप्लेक्स के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार अगर व्यापारियों की बात करें तो रोजाना दुकानदारों के टू व्हीलर 400 होते हैं। जबकि 70 फोर व्हीलर खड़े होते हैं।

 

छोड़ी जाएगी जगह

वहीं दुकानदारों और महज कुछ मिनटों के आने वाले ग्राहकों के लिए कैंट बोर्ड और सब एरिया कमांडर एक बड़ी राहत दी है। सेंट्रल वर्ज से 15 फुट के बाद एक लाइन बनाई जाएगी। उस लाइन के अंदर कुछ मिनटों के लिए आने वाले ग्राहक अपने टू व्हीलर पार्क करेंगे। इस व्यवस्था को सिर्फ फव्वारा चौक से बेगमपुल तक के लिए किया गया है। बाकी लोगों की गाडि़यों को वहां से उठा लिया जाएगा।

 

नहीं लगेगा कोई ठेला

अधिकारियों के अनुसार आबूलेन पर किसी भी तरह के ठेले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई ठेला लगता है तो जिस दुकान के सामने ठेला लगा है उस दुकान के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो अगर तब भी कोई ठेला वाला दिखाई देता है तो 250 रुपए से 2500 रुपए तक का आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।

 

चलती रहेगी क्रेन

आबूलेन पर किसी तरह के व्हीकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पूरे दिन क्रेन आबूलेन पर रहेगी। जहां से उसे बंगला नंबर 173 में ले जाया जाएगा। अगर कोई गाड़ी क्रेन की नजरों से बच जाती है तो मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी गाड़ी के नंबर को नोट करेंगे। जिसके नंबर को आरटीओ पर भेज दिया जाएगा। ताकि बाई पोस्ट चालान उसके घर पर पहुंचाया जा सके।

 

फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण

आबूलेन पर पूरी तरह से सुधार करने के लिए फुटपाथ को पूरी तरह से पब्लिक को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे पहले फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। साथ ही 25 रुपए प्रति फीट के हिसाब से दंड भी वसूला जाएगा। अधिकारियों की मानें तो पूरे दिन गाडि़यां मूव करेंगी। ऐसे में पब्लिक को चलने के स्पेस चाहिए। ऐसे में फुटपाथ क्लीन होना काफी जरूरी है।

 

कहां होगी पब्लिक के लिए पार्किंग?

पार्किंग नंबर 1 : दास मोट्रर्स से काठ का पुल तक लेफ्ट साइड होगी पार्किंग। सिर्फ टू व्हीलर ही यहां पार्क हो सकेंगे। यहां पर 250 टू व्हीलर पार्क हो सकेंगे।

 

पार्किंग नंबर 2 : काठ का पुल से वोल्गा तक दोनों ओर पार्किंग होगी। यहां फोर के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। दोनों ओर 140 फोर व्हीलर पार्क हो सकेंगे।

 

पार्किंग नंबर 3 : काठ का पुल से योगेंद्र हाट तक दोनों ओर पार्किंग होगी। यहां फोर के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। दोनों ओर 140 फोर व्हीलर पार्क हो सकेंगे।

 

पार्किंग नंबर 4 : बंगला नंबर 173 में टू और फोर व्हीलर दोनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां पर 250 फोर व्हीलर पार्क हो सकेंगी। वहीं टू व्हीलर 800 पार्क हो सकेंगे।

 

ये होंगे पार्किंग के रेट

व्हीकल रेट

फोर व्हीलर 20 रुपए

टू व्हीलर 10 रुपए

साइकिल 05 रुपए

 

15 लाख रुपए सालाना कमाई का अनुमान

अधिकारियों की मानें तो आबूलेन के सौंदर्यकरण से लेकर पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए तक में 18 लाख रुपए तक का वन टाइम इनवेस्टमेंट कैंट बोर्ड की ओर से किया जा चुका है। अधिकारियों की मानें तो इस वन टाइम इनवेस्टमेंट कैंट बोर्ड हर साल 15 लाख रुपए की आय होने की संभावना है।

 

 

अब से रोजना आबूलेन 5 से 9 बजे तक ट्रैफिक फ्री जोन एरिया रहेगा। कोई भी गाड़ी एंटर नहीं कर सकेगी। वहीं दिन में सभी बनाए गए पार्किंग स्लॉट पर ही गाडि़यों को पार्क करना होगा।

- मेजर जनरल, सुनील यादव, जीओसी, पश्चिम यूपी सब एरिया