-ग्राम उदय भारत उदय' के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने किया बैठक का आयोजन

-बैठक में नेताओं ने सरकारी की योजनाओं की दी जानकारी

Sardhana : रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष विनोद जैन के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'ग्राम उदय भारत उदय' कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और इस कार्यक्रम से गांवो की तस्वीर बदले जाने की बात कही।

जनता को मिल रहा लाभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी नैनसिंह तोमर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश का विकास तभी निश्चित है जबकि गांवो का विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए अभियान से आम जन को काफी लाभ मिल रहा है।

265 सीट लाएगी भाजपा

मुख्य वक्ता रूपचन्द वर्मा ने कहा कि प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा 265 सीटों के टारगेट को पूरा करेगी। नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि 'ग्राम उदय भारत उदय' कार्यकम के अंतर्गत कुशावली, ज्वालागढ़, बेगमाबाद, महरमती मीणा, मिलक आदि गांवो में जनसंपर्क कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर रक्षित गर्ग, कमल सिंह चौहान, रजत जैन, राजकुमार वर्मा, पंकज टाली, अरिहंत जैन, सौरभ जैन, ऋषभ जैन, संजीव पंवार, इन्द्रा मानव, प्रदीप बुद्धिराजा, रतन सिंह, देवेन्द्र आदि थे।