मेरठ (ब्यूरो)। आगामी 22 जनवरी को आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह को लेकर देशभर में दीपावली मनाई जाएगी। इस समारोह को लेकर मेरठ के मंदिरों में भी खास तैयारियां की है।

भजन कीर्तन होंगे
मेरठ के मंदिरों में रामलला के स्वागत में विशेष सजावट होगी। मंदिरों को खूबसूरती से सजाया जाएगा। वहीं मंदिरों में राम नाम के भजन कीर्तन व हवन होंगे। मेरठ के विभिन्न मंदिरों को सजाने की तैयारियां शुरू हो गई है, मंदिरों की सजावट के लिए विदेशों से खास फूलों को भी मंगवाया गया है, वहीं कृत्रिम लाइटों से सजे मंदिर अपने आप में राम जी के स्वागत में आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति
आगामी 22 जनवरी को आयोध्या श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। दिल्ली रोड स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में 22 और 23 जनवरी दो दिवसीय भव्य आयोजन होंगे। पहले दिन सुबह दस बजे शिखर कलश स्थापना, वार्षिक उत्सव व छप्पन भोग लगाया जाएगा। महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के कारीगरों ने मंदिर का शिखर लोहे व शीशे से विशेष तैयार किया है। शिखर की ऊंचाई 101 फीट है, शिखर में शीशे लगे हैं, जिसमें तिरंगे लाइट लगाई जाएंगी, शीशे से बना पूरा शिखर शहर के पहले मंदिर में होगा।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा
रुद्राभिषेक के साथ कलश स्थापना होगी, मंदिर में बड़ी एलईडी लगाकर आयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। शाम को साढ़े चार बजे मोदीनगर के पंडित चंद्रदेव छह घंटे का सुंदरकांड पाठ करेंगे, शाम को 1100 दीपक जलाएंगे, इसके बाद वृंदावन से आए कलाकार भजन गायक की विशेष प्रस्तुतियां होंगी।

जलाए जाएंगे दीपक
सरस्वती लोक स्थित कालोनी में 15 जनवरी से 22 जनवरी तक श्री जागेश्वरधाम मंदिर के महोत्सव आयोजन किया जाएगा। मंदिर में विशेष पूजन व दीपक जलाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं औघडऩाथ मंदिर में शाम को चार से छह बजे तक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। यह पाठ पंडित कृष्ण भारद्वाज करेंगे। मंदिर में 1008 दीपक शाम को छह से आठ बजे तक जलाने का कार्यक्रम किया गया है। इसके साथ विशेष मंडली द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। मंदिर को विदेशी फूलों व कृत्रिम लाइटों के साथ सजाया जाएगा।

भजन मंडली करेंगी कीर्तन
सदर बालाजी मंदिर में सुबह दस बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा, इसके साथ ही पूजन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में इसके बाद विशेष भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा ओर दोपहर को एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया है और दीपक जलाए जाएंगे, बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर में दीपक जलाए जाएंगे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और विशेष आरती व दीपक जलाए जाएंगे। वहीं सदर वेस्ट एंड रोड स्थित शनि देव मंदिर में दीपक जलाए जाएंगे। वहीं मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान दुर्गा मंदिर में इस दिन सुबह 11 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद संयोजक स्वामी बुद्धिराजा व अमित पम्मा द्वारा दोपहर एक बजे विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा और शाम को मंदिर में दीपक जलाए एवं ढोल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा्।

मंदिर को विशेष फूलों से सजाया जाएगा, सुबह मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भजन कीर्तन व भंडारे का आयेाजन किया जाएगा।
महंत महेंद्र दास, प्रबंधक, बालाजी मंदिर

मंदिर में विशेष सजावट की तैयारी है उस दिन शाम को दीपक जलाए जाएंगे और इसके बाद ढोल की थाप पर रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही दोपहर को विशेष भंडारा व सुबह सुंदरकांड पाठ होगा।
स्वामी बुद्धिराजा, संयोजक, मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान दुर्गा मंदिर

मंदिर में सुबह पाठ होगा, विदेशी फूलों से सजावट की जाएगी। शाम को दीपक जलाए जाएंगे और भजन कीर्तन किया जाएगा।
दिनेश मित्तल, मीडिया प्रभारी, श्री बाबा औघडऩाथ मंदिर