परतापुर रैन बसेरा परिसर में डंप मिला कचरा

दो दिन में सफाई के दिए निर्देश

Meerut : व्यवस्था में सुधार लाने के लिए गुरुवार को भी सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। परतापुर रैन बसेरे में काफी कचरा डंप मिला। इसे देख उन्होंने सफाई अमले से नाराजगी जताई। दो दिन के भीतर परिसर की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परतापुर रैन बसेरा पहुंचे

सुबह 11 बजे सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय गगोल रोड पर स्थित परतापुर रैन बसेरा पहुंचे। यहां परिसर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल कराई गई है, लेकिन परिसर के अंदर 20 ट्राली से अधिक कचरा डंप मिला। सहायक नगर आयुक्त ने कचरा डंप करने व लोहिया नगर डं¨पग ग्राउंड न भेजने का कारण पूछा। मौके पर जेसीबी के साथ मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि कचरा उठाया जा रहा है। दो दिन में यहां से पूरा कचरा उठ जाएगा। सहायक नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे के पास दोबारा कचरा न डंप किया जाए। इसके बाद रैन बसेरे के शौचालय भी टूटे मिले। रैन बसेरे के कमरों में पुताई होने के कारण सामान इधर-उधर बिखरा मिला। प्रकाश की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। सहायक नगर आयुक्त ने हाजिरी स्थल पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में नहीं थे। इसको लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

किसानों से वार्ता अब 23 को

एमडीए में किसानों के साथ अतिरिक्त प्रतिकर को लेकर वार्ता होनी थी। यह वार्ता वीसी मृदुल चौधरी को विधायक सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में करनी थी। पर शुक्रवार को एमडीए से संबंधित एक मुकदमे पर सुनवाई होनी है। इसमें व्यस्तता की वजह से वार्ता स्थगित कर दी गई है। अब 23 नवंबर को वार्ता प्रस्तावित की गई है।