मेरठ (ब्यूरो)। बैठक में निदेशक ने 14 जनपदों के समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि एक लाख से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची मुख्यालय द्वारा भेज दी गयी हैं। बड़े डिफाल्टर उपभोक्ताओं के संयोजन सख्ती से विच्छेदित किये जाये। उन्होंने उपभोक्ताओं को तकादा कॉलिंग कर बिल जमा कराने के निर्देश दिये।

वसूली का टारगेट
गौरतलब है कि माह अप्रैल में राजस्व वसूली के लिए पीवीवीएनएल के सभी जनपदों का टारगेट निर्धारित किया गया है। इसमें मेरठ के 20370 लाख रूपए, गाजियाबाद 36993 लाख रूपए, बुलन्दशहर के 17669 लाख रूपए, सहारनपुर के 25522 लाख रूपए, नोएडा के 37771 लाख रूपए और मुरादाबाद क्षेत्र के 33105 लाख रूपए के राजस्व लक्ष्य निर्धारित किये गये है।

मिली बिजली चोरी
विद्युत लाईन हानियों को कम से कम करने और विद्युत चोरी नियंत्रण के उद्देश्य से एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विद्युत चोरी रोको अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में विभागीय टीमों द्वारा 6 से 20 अप्रैल तक कुल 45450 संयोजन चेक किये गये। जिसमें से 5135 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गयी। जिसके विरूद्ध 4882 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करायी गयी और 91301 बकायेदारों के कनेक्शन काटे के साथ 4655.16 लाख की बकाया वसूली की गयी। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यालय से इ। राजीव कुमार मुख्य अभियन्ता (वाणिज्य), इ। राजीव कुमार अग्रवाल अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य), इ। एके सिंह अधिशासी अभियंता (वाणिज्य), इ। अजय कुमार अधिशासी अभियंता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।