मेरठ (ब्यूरो)। खैरनगर फिल्मिस्तान रोड व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अलमास खान ने किया। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशल पाल शर्मा भी मौजूद रहे।

21 पदाधिकारियों ने ली शपथ
बैठक में 21 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष आसिफ खान और महामंत्री अनुज बंसल कोषाध्यक्ष मौ। तनसीर, संरक्षक हाजी चांद कुरैशी, अनुज गुप्ता, मुशीर अहमद समेत अन्य पदो पर 21 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषणा की गई।

व्यापारियों की लड़ाई लडेंग़े
इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले व्यापारिक संगठनों की दुकानें बंद होने लगी हैं। शहर का व्यापारी उन लोगों की राजनीति को समझ चुका है। व्यापारी के हितों की लड़ाई नहीं माफियाओं के हितों की लड़ाई लड़ते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती के साथ उठा रहा है। व्यापारियों के हितों की लड़ाई को मजबूती के साथ लडा जाएगा।

व्यापारियों का शोषण बंद हो
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ तथा शोषण करना करना बंद करें अन्यथा ऊर्जा भवन में तालाबंदी करने से भी संगठन पीछे नहीं हटेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष वशिष्ठ, महासचिव सुमेर सिंह धार, जिला अध्यक्ष विजय ओबरॉय, महानगर अध्यक्ष विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी सारिक, जिला महामंत्री रजनीश भाटी, मंडल सचिव संजु त्यागी, शहर प्रभारी मंसूर भाई, संजय शर्मा, अशफाक कुरैशी, जुबैर कुरैशी, अभिषेक कौशिक, आदिश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।