- मामूली विवाद के बाद दो वर्गो के बीच जमकर हुआ हंगामा

Jani Khurd : गांव भोला में रविवार को दो संप्रदाय के युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद एक पक्ष के दो युवक दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से वार करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची जानी पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत किया।

मामूली बात पर विवाद

गांव निवासी राजेश अपने घर से चाचा के घर जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही शेरदीन आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर शेर दीन के पुत्र आफताब और प्रवेज आया और राजेश पर चाकू से वार करने के प्रयास किया। इस पर राजेश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर भोला चौकी तुरन्त मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।