- अधिकारियों ने कहा अन्य जगहों पर पड़ रहा है कोहरा इसीलिए ट्रेन हो रही हैं लेट
- नौचंदी संगम का लेट आने का सिलसिला जारी है
Meerut । बीते दस दिन से कोहरा नहीं पढ़ रहा है। बावजूद इसके ट्रेनों का लेट आने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकारियों की माने तो अन्य जगहों पर पढ़ रहा कोहरा ट्रेनों के लेट आने का कारण हैं।
खुले में पड़ता है कोहरा
रेलवे अधिकारियों की माने तो घनी जगहों पर कोहरा नहीं पढ़ रहा है। ट्रेने अधिकांश खुली जगहों से होकर जाती हैं। वहां पर कोहरा पड़ रहा है। इसी कारण ट्रेने लेट हो रही हैं।
पब्लिक हो रही है परेशान
ट्रेनों की लेटलतीफी से पब्लिक को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ता है। लेकिन रेलवे है कि ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं कर रहा है।
ट्रेनों को लेटलतीफी जारी
ट्रेनों का लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8 बजकर 25 मिनट से 5 घंटे की देरी से डेढ़ बजे सिटी स्टेशन पहुंची। शाम को निर्धारित समय से रवाना की गई। जबकि संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7 बजे से 6 घंटे की देरी से एक बजे पहुंची। शाम के समय से उससे रवाना किया गया। वहीं राज्यरानी दो घंटे की देरी से स्टेशन से रवाना की गई। उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
कोहरा यहां पर नहीं पड़ रहा है। लेकिन अन्य जगहों पर कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
आरपी शर्मा स्टेशन अधीक्षक
सर्दी में गर्मी का एहसास
शनिवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। दिन में सूरज देवता ने दर्शन दिए। जिसके कारण मौसम में हल्की सी गर्मी रही। हालांकि शाम को मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।