- इतिहास में दर्ज हुआ 1996 का लोकसभा चुनाव

- आजादी के बाद इस चुनाव में थे सबसे ज्यादा प्रत्याशी

- चुनाव में उतरे 52 प्रत्याशियों की जब्त हुई थी जमानत

- भाजपा के ठाकुर अमर पाल सिंह को मिली थी विजय

Meerut : बात लोकसभा चुनाव की हो रही है। वर्तमान में चुनाव को लेकर मंथन जोरों पर है। लेकिन वर्तमान इतिहास की चर्चा के बिना अधूरा है। ऐसे में बीते हुए कल पर नजर अपने आप ही उठ जाती है। अपने मेरठ की क्रांति गाथा से ऐसे तो सब परिचित है, लेकिन मेरठ इलेक्शन इतिहास में भी कई रिकार्ड कायम किए हुए हैं। साल क्99म् के लोकसभा चुनाव भी अपने अजीबोगरीब कारण के चलते इतिहास का हिस्सा बना था। आजादी के बाद इस लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा भ्म् प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। लेकिन चुनाव परिणाम और भी रोचक था। चुनाव में भ्ख् प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी, जबकि जीत का सहरा भाजपा के सिर सजा था।

ऐसे सजी बिसात

साल क्99क् में भाजपा ने मेरठ लोक सभा सीट पर ठाकुर अमरपाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। लेकिन क्99क् में चुनाव के दौरान क्9 मई निगार कांड हुआ। ऐसे में यह चुनाव काउंटर कर दिया गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी अमर पाल सिंह को जीत की उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी पर चुनाव परिणाम घोषित नही हुआ। इसके बाद साल क्99म् में भाजपा ने फिर अमरपाल सिंह पर भरोसा जताकर मैदान में उतारा।

सब कुछ श्रीराम के नाम

लोकसभा चुनाव में उतरे भापजा प्रत्याशी ठाकुर अमरपाल सिंह ने जीत के लिए तमाम तीर चलाए। लेकिन सब कुछ हुआ राम के नाम पर। जी हां, लोकसभा चुनाव से पहले देश में राम मंदिर लहर की लहर जोरों पर थी और भाजपा भी राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी। राममंदिर लहर का भाजपा ने पूरा लाभ उठाया और पब्लिक को भी जोड़ा। राम मंदिर लहर का लाभ भाजपा को मिला और मेरठ की लोस सीट पर कमल खिला।

जब बना इतिहास

आजादी के बाद साल क्9भ्ख् में पहली बार देश में आम चुनाव हुआ। इसके बाद से साल क्99क् तक सीमित संख्या में ही प्रत्याशी लोस चुनाव मैदान में उतरते थे। लेकिन, साल क्99म् में पहली बाद भ्म् प्रत्याशी मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे। इससे पहले कभी इतनी अधिक संख्या में प्रत्याशी किसी लोकसभा सीट पर नहीं उतरे थे। बड़ी पार्टियों के साथ छोटे-छोटे दलों ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे, इसके अलावा उतरने वाले प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक ब्8 थी।

रिजल्ट ने बनाया रिकार्ड

देश में मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में सबसे ज्यादा प्रत्याशी उतरे थे। अधिक प्रत्याशी चुनाव होने के कारण इस सीट पर सबकी निगाह टिकी हुई थी। उधर, जब चुनाव परिणाम घोषित हुआ तो, नया रिकार्ड बन गया। भाजपा के ठाकुर अमरपाल फ् लाख क्0 हजार 7फ्ख् वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर जेडी के मोहम्मद अफजाल को क् लाख ब्ख् हजार म्क्म् मत मिले। उधर, भ्ख् प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई।