आई कनर्स

- बिना आदेश के कैसे हो पाएगा परिसीमन

- 12 तक परिसीमन पूरा कर शासन को भेजनी है रिपोर्ट

मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर को शासन ने वार्डो का परिसीमन करने का निर्देश जारी तो कर दिया है। लेकिन अभी तक नगर निगम के पास अभी तक आदेश नहीं पहुंचा है। ऐसे में परिसीमन को काम कैसे पूरा होगा। यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि शासन की तय सीमा के अनुसार केवल पांच दिन का समय बचा है।

2011 की जनगणना से परिसीमन

शासन ने इस बार परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं। पिछले चुनाव 2001 की जनगणना के अनुसार हुए थे। ऐसे दस साल में जनसंख्या में इजाफा हुआ है।

दस वार्ड बढ़ेंगे

2011 की जनगणना के अनुसार इस बार दस वार्ड बढ़ जाएंगे। ऐसे में नगर निगम में अब 90 पार्षद होंगे। अभी तक नगर निगम 80 वार्ड हैं। और बढ़कर अब 90 हो जाएंगे।

पांच दिन में नहीं हो सकता परिसीमन

पांच दिन में परिसीमन होना संभव नहीं है। यदि शनिवार को आदेश आ भी जाते हैं। तो पांच दिन में नगर निगम कैसे परिसीमन करेगा। इसमें वार्ड की आपत्ति भी नगर निगम को लेनी होगी। इन सभी कामों में नगर निगम को कम से कम तीन माह का समय लगेगा।

लिखित में आदेश अभी तक नहीं आया है। लेकिन संबंधित अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे शासन के तय समय में परिसीमन का काम पूरा हो जाए।

डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त