मेरठ (ब्यूरो)। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। पांच साल पुराने निगम सदस्यों के काम से जनता कितनी खुश हे और कितनी नाराज। यह जानने-समझने के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सिटी जन स्पीक्स कैंपेन आयोजित कर रहा है। इसके तहत बुधवार को शहर के वार्ड 44 मोहनपुरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने जहां वार्ड में समस्याओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की वहीं आने वाले नए पार्षद से उम्मीदों को बयां किया।

वार्ड 44 - मोहनपुरी
13203 कुल मतदाता
6841 पुरुष मतदाता
6362 महिला मतदाता

ये हैं प्रमुख मोहल्ले
ओल्ड मोहनपुरी, न्यू मोहनपुरी, न्यू हनुमानपुरी, शिवाजी रोड।

पांच साल से दूर नहीं हुई ये प्रॉब्लम्स
सड़कें जगह जगह टूटी हुई हैं।
गलियों में आवारा कुत्तों की बहुत अधिक संख्या है
नाले की सफाई ना होने के कारण मच्छर जनित बीमारियों की समस्या
बरसात के दिनों मे नाले का पानी ओवर फ्लो होकर गलियों में भरता है
सफई कर्मचारी व सुपरवाइजर हमेशा वार्ड से गायब रहते हैं।

हमारे वार्ड में सफाई की मुख्य समस्या है। इसको दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। नाले की दोनो साइड की पटरियां टूटी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है बरसात में पानी घरों मेंं भर जाता है। उसको भी दूर किया जाएगा।
उत्तम सैनी, पार्षद प्रत्याशी

हमारे वार्ड में नाले में गंदगी, सफाई की कमी, सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति, बरसात में जलभराव की समस्या प्रमुख है।
कपिल सैनी

वार्ड में पिछले पांच साल से सभासद नही दिखाई दिए हैं। हमारे वार्ड में परमानेंट कर्मचारी की कभी व्यवस्था नही हुई। स्टॉफ की कमी को बहाना बनाकर सफाई नही की जाती।
सुधीर कुमार

नाले की गंदगी से मच्छर जनित बीमारियां हमारे वार्ड में अधिक रहती है। सड़क इस कदर खराब है कि बच्चे सुबह स्कूल समय से नही पहुंच पाते हैं।
त्रिलोक कपूरी

विकास के आधार पर वोट दिया जाएगा। जो विकास करने उसी को वोट दिया जाएगा। हमारे वार्ड की सड़कें जर्जर है नाले में कबाड़ कूड़ा, डेयरियों का मलबा भरा हुआ है। घरों में पानी भर जाता है बरसात में।
प्रदीप शर्मा

पिछले पांच साल हमारे वार्ड में काफी हद तक काम हुए हैं लेकिन कुछ कमियां बाकी रह जाती है। इनमें सफाई, नाले की सफाई, कूड़ा कलेक्शन नही है।
सुदामा गुप्ता

सफाई हमारे वार्ड में नही है। नालियां टूटी हुई है। चिकारा कॉम्पलैक्स की लाइन पानी की लाइन बंद है घरों में पानी तक नही आता है।
उषा मलिक

छोटे छोटे काम तक करने के लिए सभासद स्तर से काम नही किए गए। जिस कारण से स्थानीय लोगों के डॉक्यूमेंट तक नही बन पाए हैं।
शशि पटेल

हमारे वार्ड में सबसे ज्यादा परेशानी ओपन नालियों में सफाई की है। हमने खुद निजी कर्मचारी सफाई लिए अपनी गली में रखा हुआ है। पूर्व सभासद कभी हमारी गली में नही आए। आवारा डॉग्स के कारण मेहमानों ने आना तक छोड़ दिया है।
डॉ। पायल अग्रवाल

वार्ड में सबसे अधिक समस्या आवारा पशुओं की है निराश्रित गाय, कुत्ते काफी संख्या में है जो आए दिन हमला करते रहते हैं। स्ट्रीट लाइट तक हमारे वार्ड में पार्षद द्वारा काम नही कराया गया।
बाला

पांच साल में कोई खास काम नही हुआ है। सफाई कर्मचारियों के नाम तक हमें आज तक नही पता चले हैं। नालियों मे गोबर बहाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइज जो खराब है खराब ही रहती है।
सुमन

पांच साल में हमारे गली आज तक नही बनी है। हमें खुद नाले से गंदगी निकालकर खुद सफाई रखनी पड़ती है। कूड़ा कलेक्शन की गाडिय़ों तक हमारी गली में नही आती हैं।
उमेश अग्रवाल

सुपरवाइजर हमारे वार्ड में कभी कभार बुलाने पर आते हैं। सिल्ट नाले की कई कई दिनों तक नही उठती है। सफाई तो होती ही नही हे।
महेंद्र पटेल

गोबर नालियों मे डाला जा रहा है जिस कारण से नालियां जाम रहती है। आने वाले पार्षद से नाली, सड़क और लाइट की समस्या को प्रमुखता से दूर करें।
तरुण खटीक

सीवर लाइन हमारे वार्ड में नही है। इस कारण से जलनिकासी नही हो पाती है। सड़कें बहुत अधिक टूटी हुई हैं।
नितिन मित्तल

पांच साल में वार्ड में कोई काम नही किया गया। साफ सफाई, लोगों के डाक्यूमेंट बनाने की प्रक्रिया पूरी जानी चाहिए।
सागर यादव

जिसका चयन किया जाए वह क्षेत्र का विकास कराएं। जनता की समस्याएं सुने यह जरुरी है।
मोनू यादव

कल का कार्यक्रम
फूलबाग कॉलोनी, सुबह 11:30 बजे