मेरठ (ब्यूरो)। दंत रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ। अनामिका शर्मा ने दांतों के रोग के बारे में बताया। मरीजों और तीमारदारों को दांतों को साफ और स्वच्छ रखने के तरीके बताए।

मरीजों को जानकारी दी
प्रधानाचार्य डॉ। आरसी गुप्ता ने मुख स्वच्छ रखने के लिये मरीजों को जागरूक किया। इस दौरान इंडियन डेंटल एसोसिएशन मेरठ कैंट के सचिव डॉ। विशाल शर्मा ने मरीजों को रोग मुक्त रखने के लिये जागरूक किया।

टूथ पेस्ट वितरित किया
इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ। केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ। रचना चौधरी, डॉ रियाज अहमद, सीनियर रेसिडेंट डॉ। विष्णु शर्मा, डॉ। निमिष त्यागी, डॉ। अशीब आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे 90 मरीजों को ब्रश और टूथ पेस्ट वितरित किया गया।