- जागरण कनेक्शन में बैसाखी विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

- वेस्टर्न कचहरी रोड पर कार्यक्रम में बच्चे और बड़ों ने किया डांस

- संडे का फन-डे, बच्चों ने सुनाई कविता, व्यापारियों ने किया डांस

Meerut: जागरण कनेक्शन कार्यक्रम ने लोगों की संडे मॉर्निग को फन-डे मॉर्निंग बना दिया। जहां वॉकिंग करने निकले लोगों ने इसका जमकर मजा लिया। लोग अपने छोटे बच्चों के साथ इस संडे की मॉर्निग को फन-डे मॉर्निग बनाने पहुंचे। जहां इस बार की मॉर्निग बैशाखी कनेक्शन के रूप में मनाई गई, जिसमें पंजाबी गीत और संगीत का मजा लिया गया। व्यापारियों ने भी इस फन-डे को डांस करके खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम में फन एक्टिविटीज भी हुई। इस कार्यक्रम के क्रम में अगले संडे कहां फन-डे होगा इसके लिए दैनिक जागरण और आईनेक्स्ट पढ़ते रहें।

यह रहा फन-डे

वेस्टर्न कचहरी रोड पर जागरण कनेक्शन का स्टेज लगा। सुबह होते ही मॉर्निग वॉक पर निकले लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नवेद ने लोगों को जमकर हंसाया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी गाने और डांस के साथ हुई। इसके साथ ही एक-एक करके कई प्रोग्राम हुए। रिटायर्ड जज ने भी अपनी कविता लोगों को सुनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने गानों पर डांस करके लोगों का मन मोह लिया। साथ ही अभिनव ग्रुप के बच्चों ने डांस परफॉर्म करके लोगों की मॉर्निग वॉक को मनमोहक बना दिया।

यह रही एक्टिविटीज

कार्यक्रम में बारिश के बाद भी लोगों की जमकर भीड़ रही। जहां बच्चों और बड़ों ने साइकिलिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स, स्पोट्जहब, हेल्थ एंड वेलनेस, फन गेम, टेलेंट जोन, किड्स प्ले जोन और गली क्रिकेट का मजा लिया। बैशाखी कनेक्शन में पंजाबी गानों की जमकर धूम रही। बच्चों इस बैशाखी कनेक्शन में अपने डांस, गानों और कविताओं से सबका मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा निकलकर सामने आए। गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चों ने पंजाबी डांस करके बैशाखी के त्योहार को याद दिला दिया। वहीं एनोमियंस बैंड ने अपने मधुर गानों से सबको चकित कर दिया। आखिर में ढोल की थाप पर कपल्स ने डांस किया।

जागरण कनेक्शन के इस कार्यक्रम बहुत मजा आ रहा है। सुबह घूमना भी हो गया और मनोरंजन भी हो गया।

- आशु त्यागी

ऐसे कार्यक्रम तो होते रहने चाहिए। जागरण कनेक्शन चलता रहना चाहिए। बहुत आनंद आता है। सभी लोग खूब मजा करते हैं।

- अर्चना

बैशाखी पर हुए जागरण कनेक्शन में काफी मजा आया। बैशाखी की याद ताजा हो गई। इस कार्यक्रम में मन तरोताजा हो जाता है।

- कौस्तुभ

इस कार्यक्रम में बच्चे और बड़ों ने खूब आनंद लिया है। मजा आ गया। ऐसे कार्यक्रम फायदेमंद होते हैं। एक दिन तो फन-डे होना चाहिए।

- खुशबू

सुबह घूमना भी हो गया और मनोरंजन भी हो गया, इस कार्यक्रम में बच्चे और बड़े हर कोई मजा करते हैं। इसलिए ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए।

- अनुपम

बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। अच्छा लगा। साथ ही त्योहार से जोड़कर कार्यक्रम किया गया तो और भी अच्छा है।

- एमएस सेठी

इस कार्यक्रम में सभी लोग मजा कर रहे हैं। बड़े और बुजुर्ग भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए हैं। ऐसा कार्यक्रम होता रहना चाहिए।

- प्रीति शर्मा

बच्चों के डांस और पंजाबी गानों ने बैशाखी की याद दिला दी। दो दिन बाद बैशाखी है, लग रहा है मानो आज ही त्योहार है।

- संदीप

जागरण कनेक्शन संडे को फन-डे बना देता है। लोग इस बहाने घूम भी लेते हैं और मनोरंजन का मजा भी ले लेते हैं। बहुत ही अच्छा प्रोग्राम है।

- पंकज कंसल

ऐसे में संडे तो फन-डे हो ही जाता है। सुबह का कार्यक्रम काफी मजेदार हो गया। बैशाखी का मजा भी आ गया।

- अमनप्रीत सिंह