-31 मार्च को खत्म हो गया था पार्किंगों का ठेका
- चार पार्किंग का ठेका निगम को फिर से छोड़ना है
Meerut। शहर में बनी अवैध पार्किंग पर वसूली हो रही है। निगम के नाम पर लोगों से वाहन खड़ा करने का पैसा वसूला जा रहा है। बावजूद इसके नगर निगम अनदेखी कर रहा है.यही कारण है कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
समाप्त हो चुका ठेका
नगर निगम ने शहर में चार स्थानों पर पार्किंग का ठेका छोड़ रखा है। इसके अलावा शहर में सौ से अधिक अवैध पार्किंग है। इसमें केवल टाउन हॉल, मूलचंद शर्बती देवी, कचहरी और पीवीएस मॉल का पार्किंग का ठेका वैध था। वह भी 31 मार्च को समाप्त हो गया था।
फिर से होना है ठेका
नगर निगम को शहर में चार स्थानों पर पार्किंग का ठेका छोड़ना था। इसमें टाउन हॉल, वेस्टर्न कचहरी रोड, मूलचंद शर्बती देवी और सूरजकुंड की पार्किंग का ठेका होना था। जबकि पिछली बार पीवीएस मॉल की पार्किंग का ठेका छोड़ा गया था। लेकिन इस बार पीवीएस मॉल की पार्किंग को बंद कर दिया गया है।
वर्जन
पार्किंग के ठेके 31 मार्च को समाप्त हो गए थे। अब दोबारा से पार्किंग के ठेके छोड़े जाने हैं। किन्ही कारणों से ठेके छोड़ने में देर हो रही है। रही बात अवैध पार्किंग की बात तो देखा जाएगा। जो भी अवैध वसूली कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश यादव, संपत्ति अधिकारी नगर निगम