- नगर निगम सभागार में बुलाई पार्षदों की बैठक
- 74वें संशोधन को लेकर सपा-भाजपा पार्षदों में तकरार
Meerut: शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने में सहयोग करने के लिए शुक्रवार को मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक में पार्षदों से स्मार्ट सिटी को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास के लिए सुझाव मांगे गए। इस दौरान 74वें संशोधन को लागू करने को लेकर सपा-भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा।
स्मार्ट सिटी का मॉडल
बैठक का संचालन कर रहे नगर आयुक्त सतीश कुमार दुबे ने स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत करते हुए पार्षदों को इसके बारे में बिंदुवार जानकारी दी।
-स्मार्ट बनाने का संकल्प
-शहर में एलईडी लाइट लगाना
-घर-घर जाकर कूड़ा उठाना और वैज्ञानिक पद्धति से कूड़े का निस्तारण
-शासनादेश के अुसार हाउस टैक्स का रिवीजन
ऐसे होगा सपना साकार
- शहर में रैलियां निकाली जाएगी। शहरवासियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
-वार्ड में सहयोग कर लोगों से स्मार्ट सिटी के बारे में सहयोग मांगा जाएगा
-शहर के सभी वार्डो में कार्यशाला का आयोजन कर स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी
ये रहे सुझाव
-स्मार्ट सिटी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के शासनादेश की प्रति पार्षदों को मुहैया कराई जाए।
- अफजाल सैफी, पार्षद
-घरों के बाहर या सड़कों पर कूड़ा डालने वालों पर कम से कम 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाए।
- संजीव राणा, पार्षद
-हाउस टैक्स के रिवीजन के लिए जन-सुझाव मांगे जाए।
शाहिद अब्बासी, पार्षद
-चौराहों पर सोलर पैनल लाइट लगाई जाएं।
-शाहिद अब्बासी, पार्षद
-74वां संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
विजय आनंद अग्रवाल, पार्षद
ये होंगे काम
-सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा उठाएंगे।
-कूड़ा केवल पॉलीथीन में ही उठाया जाएगा। प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रकार की पॉलीथीन बनाई जाएगी।
-दो से चार वार्डो पर एक सफाई कांट्रेक्टर की व्यवस्था की जाएगी।
-एक सफाई कर्मी के पास 200 घरों का कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी होगी।
-नगर निगम की आय 25 करोड़ से एक अरब तक की जाएगी।
-बीस हजार अतिरिक्त घरों पर हाउस टैक्स लागू किया जाएगा।
-चौराहों पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी और पुरानी लाइटों को अन्य निगमों को सेल आउट किया जाएगा।
-एलईडी लाइट के लिए कार्यदायी संस्था को सात सालों के लिए कांट्रेक्ट दिया जाएगा। इस समयावधि में बिजली के बिलों में होने वाली बचत को संस्था के सर्विस चार्ज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
74वें संशोधन को लेकर हंगामा
पार्षदों की बैठक के दौरान पार्षद पति जाहिद अंसारी ने स्मार्ट सिटी से पूर्व 74वें संशोधन को लागू करने की मांग की। जाहिद ने कहा कि बिन 74वें संशोधन के स्मार्ट सिटी का सपना नहीं देखा जा सकता। इस पर वार्ड 51 से पार्षद विजय आनंद अग्रवाल ने 74वां संशोधन व स्मार्ट सिटी से अलग मुद्दा बताते हुए पार्षद पति का विरोध किया। इस पर जाहिद अंसारी ने बैठक में हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में मेयर हरिकांत अहलूवालिया के हस्तक्षेप में बाद मामले को शांत कराया गया।
हाउस टैक्स पर वर्कशॉप आज
मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि शहर में इस घरों की संख्या तीन लाख है, जबकि हाउस टैक्स केवल 2.70 लाख पर ही लागू है। मेयर ने कहा कि इस बार 2.90 लाख घरों में हाउस टैक्स लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने हाउस टैक्स रिवीजन को लेकर शनिवार को टाउन हॉल सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन करने की बात कही।