मेरठ (ब्यूरो)। मेयर ने एक पत्र जारी कर मुख्यमंत्री को शहर के विकास की समस्या से अवगत कराते हुए बजट की मांग की है। मेयर ने पत्र के माध्यम से बताया कि मेरठ नगर निगम एनसीआर अन्तर्गत आता और दिल्ली के समीप सर्किल में आने के कारण व्यापारिक दृष्टि से व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। यहां पर पावरलूम, पाइप बैंड, कैंची समेत विभिन्न विश्वस्तरीय सामान का निर्माण किया जाता है। वहीं नगर निगम 141.40 वर्ग किमी में फैला जिसमें नगर की सड़कों की लंबाई लगभग 2000 किमी है। मेयर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो में नगर निगम के विकास कार्य बजट के अभाव में रुके हुए हैं। जिससे आमजन प्रभावित हो रहा है।

यह रही प्रमुख मांगें
1. मेरठ महानगर के तीन मुख्य नालों के साथ साथ 27 अतिरिक्त सहायक नालों की सफाई यांत्रिक मशीनों द्वारा कराने समेत नालों का निर्माण सीमेन्ट से कराने के लिए 409.88 करोड़ रुपए की मांग।

2. महानगर की 102 मलिन बस्तियों में नाली खडंजे खरनजे, सड़क मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट मांगा।

3. मेरठ नगर निगम के विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों की काफी कमी है वर्तमान में जो कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे है उनके स्थान पर भी नयी भर्ती नही हो पा रही है जिसके सापेक्ष संविदा कर्मचारियों की भर्ती की मांग।