- पुलिस ने तीन बदमाशों के गिरोह को पकड़ा

- तमंचे के बल पर शुक्रवार को महिला को लूटा था

Meerut : परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों की धरपकड़ की। शुक्रवार देर शाम ये एक शिक्षिका का पर्स लूट कर भागे थे। तभी से पुलिस इनके पीछे थी। शनिवार दोपहर इनकी लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार ये अधिकांश राह चलते महिलाओं को ही निशाना बनाते थे। उनके पर्स और मोबाइल लूट लिया करते थे।

शुक्रवार को हुई थी लूट

शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे आसिफाबाद निवासी मानसी पुत्री महेंद्र गिरी अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। गांव खटकी के पास दो मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका पर्स, मोबाइल, कुंडल और करीब 9 हजार रुपए लूट लिए। शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस की टीम ने गांव पूठी नहर पुल के पास तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से शुक्रवार को लूटा गया माल, दो मोटरसाइकिल व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया।

376 का मुकदमा

पुलिस के अनुसार गैंग का लीडर सुनील पुत्र कालीचरण के उपर किठौर थाना में 376 का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा धर्मी पुत्र श्यामी और अक्ष्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश तीनों किठौर थानाक्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अभी इनसे पूछताछ में जुटी है।

यह तीन बदमाशों का गिरोह है। जो ज्यादातर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। महिलाओं के पर्स व जेवर आदि लूट लेते थे।

- प्रवीण रंजन सिंह, एसपी आरए