मेरठ (ब्यूरो)। सीसीएसयू में स्थित दारा सिंह कुश्ती हॉल में सोमवार को अंडर-15 वर्षीय बालक व बालिका फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला कुश्ती संघ मेरठ की ओर से जिला मेरठ की टीमों का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश अंडर-15 वर्षीय बालक व बालिकाओं की फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 मई तक नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन गौतमबुद्ध नगर में होगा।

ये खिलाड़ी चुने गए
इस प्रतियोगिता के लिए चयनित पहलवानों में फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 38 किलोग्राम भार वर्ग वंश तोमर, 41 किलोग्राम में अंश, 44 किलोग्राम में हर्ष कुमार, 48 किलोग्राम में सागर, 57 किलोग्राम में अभय मावी, 52 किलोग्राम में विशाल तोमर, 62 किलोग्राम में मानव शर्मा, 68 किलोग्राम में मुकुल चौधरी, 75 किलोग्राम में शशांक त्यागी, 85 किलोग्राम में शरद चुने गए हैं।

इनका भी हुआ चयन
इसी प्रकार ग्रीको रोमन में 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, 48 किलोग्राम में अर्जुन प्रधान, 52 किलोग्राम में विशाल तोमर, 57 किलोग्राम में अमर, 62 किलोग्राम में लक्की शर्मा, 68 किलोग्राम में अंकित, बालिका वर्ग में 39 किलोग्राम में चारू शर्मा, 42 किलोग्राम में नीलम तोमर, 40 किलोग्राम में सरस्वती तोमर, 50 किलोग्राम में सिया चौहान, 54 किलोग्राम में सलोनी शर्मा व 66 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी का चयन हुआ।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता व संरक्षक कल्याण सिंह, चौधरी राजवीर सिंह गुर्जर, जयप्रकाश पहलवान, ओमेंद्र सिंह पहलवान, श्रीपाल पहलवान आदि उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में राजेश तोमर, श्रीपाल पहलवान, दिव्यांशी त्यागी आदि ने चयन समिति के सदस्य होने के कारण निर्णायक की भूमिका अदा की। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ। जबर सिंह सोम ने आभार प्रकट किया।