मेरठ (ब्यूरो)। व्यापारियों के अनुसार उनको छूट नहीं चाहिए बल्कि उनको इस लाइसेंस को ही खत्म कराना है, व्यापारियों का कहना है कि व्यापारी तो पहले से ही इतने टैक्स देते आ रहे हैं। कैंट टे्रड लाइसेंस के जरिए बोझ बना रहा है। व्यापारियों ने कहा कि अगर लाइसेंस खत्म नहीं होगा तो वो इसके लिए प्रदर्शन करेंगे।

लाइसेंस के विरोध में व्यापारी
कैंट बोर्ड की ओर से टे्रड लाइसेंस के लिए प्रयास हो रहे हैं। हर व्यापारी टे्रड लाइसेंस ले, लेकिन इधर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। एक बार फिर से बैठक में बोर्ड ने डिस्काउंट देकर लाइसेंस देने के लिए व्यापारियों से अपील की है। इधर, व्यापारियों ने आक्रोश दिखाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों के मुताबिक बोर्ड इस तरह से विभिन्न तरह के टैक्स व्यापारियों पर लादकर उनका लोड बढ़ा रहा है जो कि गलत है।

ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी
कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कुमार ने कहा कि टे्रड लाइसेंस तो हर व्यापारी को लेना होगा, क्योंकि ये अकेले मेरठ कैंट बोर्ड का फैसला नहीं है। ये 62 छावनियों के स्तर का मामला है, इसलिए इसको हर किसी को लेना होगा। व्यापारियों की सहूलियत के लिए उनको डिस्काउंट दिया जा रहा है।

25 कैटेगरी में बांटा
इस लाइसेंस की फीस को 25 कैटेगरी में बांटा गया है। जो छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े शोरूम तक का सभी का अलग-अलग सालाना देना था।

व्यापारियों के लिए कैंट लगातार मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। कभी कोई कभी कोई बहाना बनाकर बोर्ड लगातार व्यापारियों पर लोड डालता जा रहा है। व्यापारी इसके विरोध में हैं।
अमित बंसल, महामंत्री, सदर व्यापार मंडल

कैंट द्वारा लगातार व्यापारियों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। व्यापारियों पहले ही इतने टैक्स दे रहे हैं, अब टे्रड लाइसेंस से और भार बढ़ रहा हैं जो कि गलत है।
नरेंद्र सिंह करनैल, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार

हमें डिस्काउंट नहीं चाहिए। हमें तो इस लाइसेंस को ही खत्म करना है। व्यापारी इस टे्रड लाइसेंस का विरोध कर रहे हैं।
सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल

इस समय व्यापारी संघ में पूरा आक्रोश है। ट्रेड लाइसेंस को लेकर व्यापारी पूरे विरोध में है। हम हर हाल में इस लाइसेंस को हटवाकर रहेंगे।
संजय जैन, महामंत्री संयुक्त व्यापार मंडल संघ निर्वाचित

टे्रड लाइसेंस के लिए व्यापारी विरोध में हैं। व्यापारियों को लाइसेंस के चलते लोड बढ़ रहा है। इसलिए बोर्ड से हमें डिस्काउंट नहीं चाहिए। हमें ये लाइसेंस नहीं चाहिए।
नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल संघ निर्वाचित