- नगर निगम खुले में छोड़ देता है कूड़ा

- खुले में नहीं छोड़ सकते हैं कूड़ा, डालनी पड़ती है दवा

Meerut । नगर निगम ने शहरवासियों को एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। नगर निगम खुले में कूड़ा डाल देता है। जबकि नियमानुसार खुले में कूड़ा नहीं डाल सकते। उसके ऊपर चूने की परत डालनी होती है। वहीं काई आदि जमा होने पर उस पर ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है। दोनो ही काम नगर निगम नहीं करता है।

एक करोड़ का बजट

नगर निगम ने कूड़ा को डालने के लिए ठेला, तस्ला, फावड़ा, चूना व ब्लीचिंग पाउडर के लिए एक करोड़ रुपये का बजट बनाया था। लेकिन वह एक करोड़ रुपये कहां खर्च हुआ उसका पता नहीं है।

अपना रहे गलत तरीका

टंचिंग ग्राउंड व अन्य स्थान पर खुले में कूड़ा नहीं डाल सकते। यदि डाला भी है तो उस पर पांच एमएम की चूने की परत डालनी होती है। जिससे कूड़े से किसी प्रकार के मच्छर मक्खी आदि पैदा न हो। लोगों को कूड़े की वजह से परेशानी न हो।

गंदगी का अंबार

शहर में कूड़ा उठाया नहीं जाता है। हर रोज शहर में 10 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। लेकिन वह कूड़ा टंचिंग ग्राउंड में फैंकने के बजाए सड़कों पर यूं ही फेंक दिया जाता है। हर तरफ कूड़े का ढेर दिखाई देता है। कई बार इसको लेकर नगर निगम को फटकार भी लग चुकी है। लेकिन बावजूद इसके नगर निगम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

शहर में प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाता है। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां आवश्यकता होती है। वहां पर चूना डाला जाता है। ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जाता है। सफाई न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

डॉ। आरएस चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी