- घरों में बैठने को मजबूर हुए लोग

- सुबह से गई बिजली शाम तक नहीं लौटी

- शाम को हुई बूंदाबांदी का लोगों ने लिया लुत्फ

Meerut: गर्मी ने शुक्रवार को मेरठीयंस पर जमकर जुल्म डहाया। गर्मी के सितम से लोग बुरी तरह से बिलबिला उठे। गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।

ऐसा जुल्म डहाया के

शुक्रवार का दिन मेरठ के लोगों के लिए सिरदर्द बन गया। सुबह दोपहरी में बदलती गई और सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। पारा ब्0 डिग्री के पार पहुंच गया और लोग बिलबिला उठे। तेज गर्मी पड़ने से पारा ऐसा बड़ा कि सड़कें खाली हो गई। पूरी दोपहरी मौसम के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने घरों, दफ्तरों में ही रहना मुनासिब समझा।

बिजली भी रूठी

गर्मी ने पूरा जुल्म डहाया, तो बिजली भी शुक्रवार को रूठी हुई दिखी। सुबह से गई बिजली शाम तक वापस नहीं लौटी। लोग घरों में बैठे परेशान दिखे। पूरे दिन पानी भी नहीं आया, जिससे लोग ठंडे पानी को भी तरसते दिखे।

तो रोज रहेगा ये हाल

मौसम का मिजाज अभी ठंडा होने की उम्मीद कम ही है। अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और भी बिगड़ सकता है। यानि गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शाम को मिली ठंडक

पूरे दिन बिजली नहीं आने से और शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में हल्की राहत मिलती दिखी, तो लोगों ने घर से बाहर घूमना ही बेहतर समझा। ऐसे में सिटी के मार्केट, रेस्टोरेंट्स और मॉल्स में लोगों की भीड़ दिखी।

शुक्रवार का दिन बहुत खराब रहा। इतनी गर्मी थी कि बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। साथ ही बिजली ने भी साथ नहीं दिया।

तरुण कंसल

शुक्रवार को बहुत गर्मी थी, सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया था। लू भी चल रही थी, सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाया।

अभिषेक स्वामी

बारिश पड़ी, लेकिन बिजली ने साथ नहीं दिया। पूरे दिन लाइट नहीं रही। इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

जितेंद्र कुमार

इतनी गर्मी इस साल अभी तक नहीं पड़ी है। शुक्रवार का दिन बहुत गर्म था। बिजली भी पूरे दिन नहीं आई।

सतीश गुप्ता