- स्वच्छता अभियान में फूंक दिए 12 लाख से अधिक रुपये

-एक माह चलाया स्वच्छता अभियान फिर भी गंदगी से अटा शहर

- डीएम के आदेश पर नगर निगम ने चलाया था यह अभियान

Meerut। नगर निगम ने एक माह शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। लेकिन गंदगी से अब भी शहर अटा पड़ा है। गौरतलब है कि डीएम के आदेश पर नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया था। महापौर से लेकर नगर आयुक्त व डीएम ने भी विशेष सफाई अभियान निरीक्षण किया था। बावजूद इसके शहर है कि साफ ही नहीं होता है।

16 अगस्त से 16 सितंबर तक अभियान

नगर निगम ने डीएम के आदेश पर 16 अगस्त से 16 सिंतबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया था। इसमें नगर निगम के नगर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, महापौर तक ने निरीक्षण किया। खुद खड़े होकर सफाई अभियान चलाया। बावजूद इसके गंदगी साफ नहीं हुई।

12 लाख रुपये फूंक दिए

नगर निगम ने इस विशेष सफाई अभियान में 12 लाख रुपये फूंक दिए। सफाई अभियान में नगर निगम ने ट्रेक्टर ट्रॉली, जेसीबी, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी, ठेला आदि लगाए थे। इसके अलावा तीन दर्जन सफाई कर्मी व एक दर्जन अधिकारी एक माह तक इस अभियान में लगे।

शनिवार को खुली थी पोल

नगर निगम के विशेष सफाई अभियान की शनिवार को पोल खुल गई थी। जब डीएम बी चंद्रकला ने शेरगढ़ी, आई व जे ब्लॉक का सफाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को गंदगी मिली। जिस पर डीएम ने नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर फटकार लगाई थी।

एक माह विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। अभियान में पैसा भी खर्च होता है। विशेष सफाई का असर भी दिखाई दे रहा है। पहले कई इलाकों में जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती थी। लेकिन वहां अब एक स्थान पर ही कूड़ा डाला जाता है।

डॉ। आरएस चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी