- के ब्लॉक के जोनल पार्क की करता था पहरेदारी

- देर रात मारी गई थी गोली, पुलिस को सुबह पता चला

Meerut : गंगानगर थानाक्षेत्र में एक पार्क में गार्ड का शव मिलने से खलबली मच गई। गार्ड उसी पार्क में पहरेदारी करता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला हत्या का सामने आया। गार्ड को गोली मारी गई थी। इस पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने कोई खास जानकारी नहीं दी। परिजनों ने भी कोई विवाद होने से इंकार कर दिया। अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुबह लोगों ने देखा शव

गंगानगर स्थित के पॉकेट में एमडीए का जोनल पार्क है। इस पार्क की पहरेदारी के लिए आई ब्लॉक में रहने वाले सतेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह को रखा गया था। रविवार को सुबह जब स्थानीय लोग पार्क में टहलने के लिए गए तो वहां पर गार्ड का शव देखा। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में कई सारे लोग जमा हो गए। इतने में किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो देखा उसके सिर पर गोली मारी गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पार्क के आसपास काफी छानबीन की।

पूछताछ में कुछ नहीं निकला

पुलिस ने कई स्थानीय लोगों से हत्या के बारे में पूछा, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं दे सका। एक गार्ड की हत्या का क्या कारण हो सकता है, पुलिस इसी गुत्थी में उलझ कर रह गई है। देर रात में गार्ड को गोली मारी गई होगी, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। देर रात ऐसा क्या हुआ, कौन लोग आए थे, जिन्होंने गार्ड को गोली मारी। लोगों के अनुसार यह भी हो सकता था कि देर रात गार्ड ने किसी के साथ शराब पी हो और विवाद के चलते गोली मार दी गई हो। उधर परिजनों ने भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देर रात गार्ड को गोली मारी गई होगी। सुबह उसकी बॉडी देखी गई तब सूचना मिली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

- राजेश भारती, इंस्पेक्टर, गंगानगर थाना