मेरठ (ब्यूरो)। दो अगस्त से मेरठ श्रीबाबा औघडऩाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। इसका आरंभ दो अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। इसमें सभी महिलाएं खूबसूरत कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होगी। इस दौरान प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष बांटा जाएगा। यह जानकारी आयोजक शोभा शम्मी सपरा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी दो अगस्त को कलश यात्रा निकलेगी। एलेक्जेंडर क्लब में सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के बाद महिलाओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से शिव महापुराण कथा का आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वृंदावन से कथाव्यास आचार्य संतोष दास महाराज आएंगे।

सुंदर झांकियां दिखाई जाएंगी
शम्मी ने बताया कि कथा आठ अगस्त तक रोज दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक होगी। कथा के तीसरे दिन शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुंदर झांकियों के माध्यम से भक्तिमय माहौल बन जाएगा।

पांच को गणेश उत्सव
उन्होंने कहा कि शनिवार पांच अगस्त को गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गणेश दर्शन की सुंदर झांकी होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को नौ अगस्त को पूर्णाहूति सुबह नौ बजेे दी जाएगी। इसके बाद मंदिर में दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शम्मी शोभा सपरा, परमानंद सपरा सागर, आशिमा, शिवा सपरा, शैफाली और सौरभ रांचल, समर और सारा आदि का सहयोग रहा।