मेरठ (ब्यूरो)। नगर कीर्तन की शुरूआत श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर से हुई। इसके बाद खूनी पुल से होते हुए बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान चौक और शिव चौक होते हुए वापस पहुंची। वहां उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि हमें गुुरु गोविंद जी के फरमान मानस की जाति सभी एक पहचानयो से शिक्षा ग्रहण कर इसके प्रचार प्रसार को अग्रसर रहना चाहिए। इसे जन जन तक पहुंचाना चाहिए। ताकि हर जन तक यह संदेश जाए कि कोई जाति मानव से अलग नहीं सभी एक है।

शबद कीर्तन से निहाल किया
इसके बाद स्त्री जत्थे द्वारा धन धन सतगुरु प्यारा आप गुरु आप चेला, सतगुरु की सेवा सफल है जे को करें चित लाए शबद कीर्तन गाकर संगतों को निहाल किया। इसके बाद ही लंगर का आयोजन किया गया। सरदार जस्सल ने बताया कि 30 दिसम्बर की रात 7.30 से 9.30 बजे तक कवि दरबार होगा और 31 दिसम्बर की रात को 12 बजे तक विशेष समारोह तथा एक जनवरी सुबह 11.30 से रात 9. बजे तक मुख्य विशेष सभा समारोह होगा।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह, सचिव सरदार जसवीर सिंह खालसा, सरदार अमनदीप सिंह, बीबी रविंद्र कौर, सरदार रोमी सिंह सेठी, सरदार जसमीत सिंह, डॉ। गुरमिंद्र सिंह, सरदार अमृतपाल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह आदि ने श्रद्धासुमन भेंट किए।