-शिक्षा, स्वास्थ और सफाई व्यवस्था पर हड़ताली कर्मचारियों ने लगाया ब्रेक

-मांग नहीं मानी गई तो पेयजल आपूर्ति जैसी सेवाएं भी होंगी प्रभावित

- कैंट हॉस्पिटल में मरीजों को नहीं मिला ट्रीटमेंट, स्कूल भी रहे खाली

Meerut । कुछ दिन पहले ही स्मार्ट कैंट बनाने की बात हो रही थी, लेकिन आरआर मॉल ध्वस्तीकरण मामले में कैंट बोर्ड अफसरों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने क्षेत्र में बुनियादी सेवाएं ठप कर दी। बुधवार को हड़तालियों ने न केवल स्कूल्स व सफाई कार्य ठप किया, बल्कि मेडिकल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद कर दिया। जबकि मांग पूरी न होने पर पेयजल आपूर्ति पर भी रोक लगाने की बात कही।

बुनियादी सेवाएं प्रभावित

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को छावनी क्षेत्र के बुनियादी सेवाएं हिला कर रख दी। हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने न तो क्षेत्र का कूड़ा उठाया और न ही और न ही झाडू। जिसका प्रभाव छावनी क्षेत्र में साफ देखने को मिला।

स्कूल रहे बंद

हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने छावनी क्षेत्र स्थित सीएबी और आधारशिला पब्लिक स्कूल बंद करा दिए। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूल बंद उनको वापस लौटाना पड़ा। क्लासेस बिल्कुल खाली दिखाई पड़ी।

भटकते रहे मरीज

हड़तालियों ने इमरजेंसी सेवाओं को भी बख्शा और कैंट हॉस्पिटल को भी बंद करा दिया। हॉस्पिटल के मुख्य द्वारा पर हड़ताल का बैनर लगा कर जनरल ओपीडी बंद करा दी गई। नतीजा यह हुआ कि इलाज की तलाश में मरीज इधर-उधर भटकते रहे।

सड़कों पर पसरा रहा कूड़ा

हड़ताल में शामिल सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने से साफ इंकार कर दिया। बुधवार को न तो सड़कों पर झाडू लगाई गई और न ही कूड़ा उठाया गया। हालत यह हो कूड़े से उठती दुर्गध ने लोगों का रास्तों से गुजरना दूभर कर दिया।

बॉक्स

कैंट ऑफिस में धरना जारी

आरआर मॉल प्रकरण में अफसरों पर मुकदमे के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों का धरना जा रहा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि 210 बी प्रकरण के मुख्य सूत्रधार को न पकड़ना प्रमाणित करता है कि व्यापारियों के साथ पुलिस भी आनंद प्रकाश को बचाने में लगी है। कर्मचारियों ने व्यापारियों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप भी लगाया। धरने की अध्यक्षता पुजेश लोहरे व संचालन नवीन चंद्र पंत ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार बैचेन, राजू, दिनेश चौहान, योगेश भगत व जयपाल तोमर आदि मौजूद रहे।