- शिवरात्रि के मौके पर सुबह से औघड़नाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में उमड़े लोग

- करीब पांच लाख कांवडि़यों ने चढ़ाया कांवड़ जल

- पिछले साल के मुकाबले एक लाख ज्यादा कांवडि़यों ने किए औघड़नाथ के दर्शन

- हेलीकॉप्टर से किया गया मंदिर का निरीक्षण

Meerut : शिवरात्रि के मौके पर सिटी के सभी मंदिर 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठे। अगर बात औघड़नाथ मंदिर की बात करें मंगलवार से बंद ही नहीं हुआ। सुबह आरती के बाद भक्तों द्वारा जलाभिषेक होना शुरू हो गया। कांवड़ जल का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजे होने के देर रात तक कांवड़ जल से अभिषेक होता रहा है। मंदिर समिति की मानें तो औघड़नाथ मंदिर में पांच लाख कांवडि़यों ने जलाभिषेक किया।

पांच लाख कांवडि़यों ने किया जलाभिषेक

वैसे तो कांवड़ जल अर्पित करने का शुभ मुहुर्त शाम पांच बजे से था। लेकिन भक्तों का मंदिर में आना सुबह चार बजे से ही शुरू हो गया था। पांच बजे तक आरती हुई। उसके बाद आम जनता के लिए बाबा औघड़नाथ के लिए कपाट खोल दिए गए। उसके बाद तो शहर भर से भक्तों के आने का तांता लग गया। भगवान औघड़नाथ के दर्शन करने के लिए सुबह से लंबी लाइन लग गई। जो देर रात रही, क्योंकि शाम पांच से 10 बजे तक कांवड़ जल अर्पित करने का मुहूर्त था, जिसके कारण देर रात मंदिर में भीड़ लगी रही। मंदिर समिति की मानें तो पिछले साल के मुकाबले एक लाख अधिक कांवडि़यों ने जलाभिषेक किया।

वीवीआईपी ने किए दर्शन

वहीं सिटी के वीवीआईपी ने भी बाबा औघड़नाथ मंदिर के दर्शन किए। जहां एक और आईजी जोन आलोक शर्मा मंदिर में आए। वहीं मेयर हरिकांत अहलूवालिया से लेकर विधायक रविंद्र भड़ाना और तमाम नेताओं ने आकर बाबा के दर्शन किए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अपनी फैमिली के साथ भगवान के द्वार पर माथा टेका।

मंदिरों में रही भीड़, सुरक्षा पुख्ता

वहीं सिटी के दूसरे शिव मंदिरों की बात करें तो शिवरात्रि के मौके पर काफी सजे हुए दिखाई दिए। साथ ही वहां भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, दिल्ली रोड, परतापुर, रोहटा रोड आदि तमाम शिव मंदिरों में शाम तक काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं औघड़नाथ मंदिर के अलावा सिटी के बाकी भीड़भाड़ वाले मंदिरों में पुलिस की व्यवस्था काफी पुख्ता दिखी।

हेलीकॉप्टर से हुआ निरीक्षण

बाबा औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आईजी आलोक शर्मा ने सीओ वंदना मिश्रा के साथ हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। दोपहर 12 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर मंदिर के के ऊपर कई बार चक्कर काटता रहा। हेलीकॉप्टर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो सुरक्षा पूरी पुख्ता थी। कोई अनहोनी और होने की कोई सूचना नहीं मिली। सभी कुछ शांति से हुआ।

सभी कुछ शांति से संपन्न हुआ। इतने बड़े मेले का सफल आयोजन सभी अधिकारियों के आपसी कोऑर्डिनेशन और पब्लिक के सहयोग से ही हो सकता है। ये सब कुछ देखने को मिला।

- पंकज यादव, डीएम

ये काम किसी एक डिपार्टमेंट का नहीं बल्कि सभी डिपार्टमेंट के अधिकारियों और खासतौर से पब्लिक के सहयोग से हुआ है। मैं आशा करता हूं कि पब्लिक का सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा।

- दिनेश चंद दुबे, एसएसपी

करीब पांच लाख कांवडि़यों ने बाबा औघड़नाथ का कांवड़ जल से अभिषेक किया है। करीब एक लाख कांवडि़ये पिछले साल के मुकाबले अधिक आए हैं।

- श्रीधर त्रिपाठी, मुख्य पुजारी, बाबा औघड़नाथ मंदिर