- अवैध निर्माण के खिलाफ चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान

- सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एसएसपी को लिखा पत्र

Meerut। कैंट बोर्ड अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रूख अपनाने की योजना बना रहा है। सीईओ ने अवैध निर्माण के लिए पूर्व में दिए गए नोटिसों की फाइल तलब की है। यही नहीं इस समय कैंट क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को सूचीबद्ध करा रहे हैं।

1607 हैं अवैध निर्माण

कैंट क्षेत्र में 1607 अवैध निर्माण हैं। जिनको नोटिस जारी किया जा चुका है या फिर कोर्ट से उनको ध्वस्त करने आदेश है। लेकिन अभी तक नोटिस भेजने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चलाएंगे अभियान

अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए कैंट बोर्ड अभियान चलाएगा। आरआर मॉल की घटना को देखते हुए कैंट बोर्ड इस बार संतुष्ट होना चाहता है। जिसे भी ध्वस्त करने जाएं वहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसीलिए पहले उस स्थान को खाली कराने की योजना बनाई जाएगी।

पुलिस से मांगी सुरक्षा

ध्वस्तीकरण अभियान के लिए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। सुरक्षा मुहैया होने के बाद ही कैंट बोर्ड अपना अभियान शुरू करेगा। इसीलिए अभियान की कोई डेट भी निश्चित नहीं की गई है।

कैंट क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ जितने भी नोटिस जारी हुए हैं उन्हें देखा जा रहा है। उसके बाद अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

-राजीव श्रीवास्तव सीईओ कैंट बोर्ड