- बीवी को सूरज के साथ देखकर खौल उठा महेंद्र का खून

-हत्या को अंजाम देकर बच्चों के साथ गायब हो गए पति-पत्नी

Meerut : परतापुर थाने के गगोल रोड पर प्रभुदयाल फॉर्म हाउस के अंदर अवैध संबंध में राजमिस्त्री की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया।

दोनों करते थे काम

प्रभुदयाल फॉर्म में महेंद्र पत्‍‌नी दुर्गा व तीन बच्चों के साथ रहता था। वह राज मिस्त्री सूरज के साथ काम करने के साथ ही फार्म के अंदर कमरे में रहता था। दोनों का खाना-पीना भी साथ था। दो माह पहले ही दोनों ने फॉर्म हाउस में नौकरी शुरू की थी।

पत्‍‌नी के साथ सूरज को देखा

गुरुवार शाम पत्‍‌नी को सूरज के साथ कमरे में देख उसका खून खौल उठा था। दोनों में मारपीट हुई और उसने सूरज को जान से मारने की धमकी दी। सुरक्षाकर्मी विरेंद्र ने दोनों में बीच बचाव कराकर समझा दिया।

पत्‍‌नी ने मचाया शोर

एसओ रणसिंह यादव ने बताया कि दुर्गा ने सुबह उठकर देखा तो महेंद्र गायब था। सीढ़ी से ऊपर चढ़ी तो चारपाई पर खून से सनी सूरज की लाश पड़ी थी। सूरज की गर्दन कन्नी और बिसौली से काटी गई थी। दुर्गा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसी बीच विरेंद्र घटना की जानकारी देने के लिए थाने पहुंचा।

पत्‍‌नी भी हुई गायब

जब सुरक्षा कर्मी विरेंद्र थाने में शिकायत करने गया तो दुर्गा अपने तीनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। सूरज और महेंद्र बिहार के हैं। उनका स्थाई पता फार्म हाउस में नहीं मिला। सूरज के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस महेंद्र और उसके परिवार की तलाश कर रही है।

नहीं है किसी के घर का पता

प्रभुदयाल फार्म हाउस में दोनों को रहने के लिए मकान दिया गया था। लेकिन दोनों का पता किसी के पास नहीं है। सिर्फ इतना पता लिखा है कि वो बिहार के रहने वाले हैं।

एक साथ रहते थे दोनों

महेंद्र के परिवार में सूरज एक सदस्य बनकर रहता था। आसपास के लोगों का कहना है कि खाना खाने से लेकर कपड़े धोने तक का काम सूरज का दुर्गा ही करती थी। सिर्फ रात में सोने ही छत पर जाता था।

---

सूरज और महेंद्र का पता तलाशा जा रहा हैं, महेंद्र के पुराने ठिकानों पर भी छापामारी की जा रही है। अवैध संबंधों में सूरज की हत्या कर फरार हुए महेंद्र की धरपकड़ के बाद ही सूरज का पता भी मिल पाएगा। दोनों के मोबाइल से उनके करीबी का पता लगाया जा रहा है।

-जे रविंदर गौड, एसएसपी।