मेरठ (ब्यूरो)। बिजली की समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन किया गया है। यह फोरम मेरठ समेत नोएडा, मुरादाबाद, बुलंदशहर में अलग अलग काम करेगा। इसमें सभी प्रकार के विवादों का तुरंत निपटारा किया जाएगा।

सीजीआरएफ का होगा गठन
गौरतलब है कि उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्गत यूपीईआरसी (उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम) विनियमावली, 2022 के अनुपालन में पविविनिलि द्वारा नोएडा क्षेत्र, मुरादाबाद क्षेत्र, बुलन्दशहर क्षेत्र एवं कम्पनी स्तर पर उपभोक्ताओं की विद्युत से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण के लिए सीजीआरएफ (उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम) का गठन किया गया है। स्थापित फोरम उन उपभोक्ताओं/शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर विचार करेंगे जिन्हें सम्बन्धित फोरम के क्षेत्र में, विद्युत की आपूर्ति की जाती है या आपूर्ति की जानी है।

इन समस्याओं का होगा निवारण
कम्पनी स्तर पर उपभोक्ता निम्न प्रकृति की शिकायतें जैसे प्रदर्शन सम्बन्धी मुद्दे
कॉल सेन्टर के काम-काज और प्रदर्शन से सम्बन्धित शिकायतें
एक करोड़ के बराबर और उससे अधिक के बिल और आंकलन से सम्बन्धित विवाद
निचले फोरमों की सभी अपीलें, कम्पनी स्तर के फोरम के समक्ष की जायेंगी
वितरण क्षेत्र स्तर पर उपभोक्ता निम्न प्रकृति की शिकायतें जैसे 15 लाख के बराबर और एक करोड़ से कम तक के बिल और आंकलन से सम्बन्धित विवाद
इन सभी से सम्बन्धित शिकायतों का निवारण, वितरण क्षेत्र स्तरीय उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम द्वारा किया जायेगा

यहां मिलेगी उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में सुविधाएं
मेरठ
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, ऊर्जा भवन, (सीजीआरएफ कोड-40000) फोन नं। 9193330012

नोएडा
कार्यालय मुख्य अभियन्ता(वितरण) क्षेत्र नोएडा, प्रथम तल, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान, ए-1, सेक्टर-16 नोएडा, गौतमबुद्धनगर (सीजीआरएफ कोड-45000), फोन नं। 9193330101

मुरादाबाद
कार्यालय मुख्य अभियन्ता(वितरण), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि, मुरादाबाद क्षेत्र, दिल्ली रोड, मझोला, मुरादाबाद-244001 (सीजीआरएफ कोड-44000) फोन नं। 9193300100

बुलन्दशहर
कार्यालय मुख्य अभियन्ता(वितरण), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, बुलन्दशहर क्षेत्र, हाईडिल कॉलोनी, बाईपास रोड, बुलन्दशहर-203001(सीजीआरएफ कोड-41000) फोन नं। 9193302000