मेरठ ब्यूरो। जैसे ही घड़ी की सुई ने रात 12 बजे की दस्तक दी, वैसे ही शहर में नया उत्साह और उमंग देखने को मिली। नए साल के स्वागत के लिए हर कोई तैयार रहा। होटल और रेस्टारेंट में न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए थे। 31 दिसंबर यानि पुरानी साल की आखिरी रात को शहर में खुशनुमा माहौल बना रहा। नए साल के स्वागत में रात भर शहरवासियों ने धमाल मचाया। सिटी के मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में महफिलें सजीं। देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा। वर्ष 2024 के स्वागत में होटल, रेस्टोरेंट और घरों में डांस, लाइव डीजे, पार्टी का आयोजन हुआ। घड़ी में जैसे ही 12 बजे तो महफिल की रौनक और बढ़ गई। डीजे की धुन पर थिरके डीजे पर युवा झूमते नजर आए। कपल्स ने जमकर मस्ती की। शहर में होटल्स, रेस्टोरेंट, लांस व घरों में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया।

कई थीम पर हुई मस्ती

दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में लाइव बैंड, बान फायर, पूल साइड डिनर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। होटल को न्यू ईयर पर ब्लैक एंड व्हाइट थीम दी गई। स्वादिष्ट भोजन के साथ मॉकटेल भी सर्व किए गए। डीजे वार ने समां बांधा कंकरखेड़ा होटल अमंतास में कार्यक्रम फायर एंड फॉग का आयोजन हुआ। इस दौरान डीजे वार ने समां बांध दिया। आकर्षक थीम के बीच सम्पूर्ण आयोजन तीन भागों में बांटा गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों वेज और नॉन वेज दोनों का लोगों ने स्वाद चखा। वहीं, होटल हारमनी में नाइट क्लब थीम के अनुसार दिल्ली की नोमिता और हर्ष ने ढोल की थाप पर कपल्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं ब्रावुरा गोल्ड रिसोर्स में हैंग ओवर राक्स थीम पर मुंबई की शिया कैट ने सभी युवाओं को खूब नचाया। जैसे -जैसे रात बढ़ी लोग मस्ती में डूब गए। होटल कंट्री इन में लाइट म्यूजिक के बीच लोगों ने कैंडल लाइट डिनर किया।

रात 12 बजे केक सेरेमनी हुई

वहीं टोलियों में अपने दोस्तों के साथ आतिशबाजी और न्यू इयर सेलीब्रेशन करते युवाओं ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। घरों में मनाया जश्न न्यू ईयर पर बड़ी संख्या में लोगों ने घरों में पार्टी की। घरों पर झालर लगाई गईं। लोगों ने डीजे म्यूजिक के बीच न्यू ईयर का स्वागत किया। क्लोज डोर कॉलोनियों में पार्कों में सामूहिक आयोजन हुए। लोगों ने परिवार के साथ एन्जॉय किया।साल के अंतिम दिन शहर के युवाओं में नए वर्ष के आगमन का उत्साह नजर आया। शहर के होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में धूमधाम से नए साल का स्वागत हुआ। मस्ती में डूबे लोगों ने 12 बजते ही एक दूसरों को गले लगाकर हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामना दीं।

मंदिर भी सजाए गए

जहां नए साल के स्वागत में शहरभर में जश्न मनाया गया। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों सदर मां काली के मंदिर, कैंट औघडऩाथ मंदिर, गोल मंदिर, शाकुम्भरीदेवी मंदिर, मंसादेवी, हनुमान मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों को खूबसूरत लाइटों व फूलों से सजाया गया। मंदिरों में नए साल पर विशेष पूजा अर्चना व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज एक जनवरी की सुबह मंदिरों में भक्तों साल के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए लम्बी कतारें देखने को मिली।