मेरठ, (ब्यूरो)। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन दिनों सुबह कोहरा रहेगा मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सुबह हवाएं चलेंगी। तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा, इसके बाद सर्दी बढऩे का अनुमान है।

आठ से नीचे जाएगा पारा
मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार शुक्रवार को हल्का कोहरा रहा। दोपहर को धूप थी। शाम को भी सर्द हवाएं चल रही थी। उनके अनुसार तीन दिनों तक हल्का कोहरा रहेगा। मौसम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार है, जो आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के आसार है। इसके बाद सर्दी बढऩे के आसार बन रहे हैं।